LIVE

मानसून एक्सप्रेस ने फिर पकड़ी रफ्तार, हिमाचल में कल भी आफत की बरसात, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आज झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, यूपी, राजस्थान और दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। उत्तर भारत में कहीं राहत की बारिश होगी तो कहीं आफत की बारिश। मैदानी इलाकों में लोग जलजमाव और बाढ़ से परेशान नजर आ रहे हैं तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, बादल फटने और फ्लैश फ्लड लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

वर्षा कुशवाहUpdated Sep 1, 2025, 05:46 IST
मानसून एक्सप्रेस ने फिर पकड़ी रफ्तार, हिमाचल में कल भी आफत की बरसात, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

मानसून एक्सप्रेस ने फिर पकड़ी रफ्तार, हिमाचल में कल भी आफत की बरसात, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

उत्तर भारत में मानसून एक्सप्रेस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी और बिहार समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक आज झमाझम बारिश होगी। कहीं बारिश उमस वाली गर्मी से राहत देगी तो वहीं कहीं आफत बनकर बरसेगी। पहाड़ों पर हो रही बारिश से लगातार भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। नदियां उफान पर हैं, जिसके कारण निचले इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। आइए अब आपको बताएं कहां होगी राहत की बारिश और कहां होगी आफत की बारिश।

SEPT 01, 2025 05:46 IST

चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब में बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। आज चंडीगढ़ समेत पंजाब हरियाणा मैं कई जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
AUG 31, 2025 19:12 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: कल के लिए भी हिमाचल में अलर्ट

1 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में बहुत भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जो गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हो सकती है, इसलिए इन क्षेत्रों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, चंबा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोलन जिले में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है
AUG 31, 2025 18:55 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: हिमाचल में आए कई अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 3 सितम्बर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। IMD ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भूस्खलन और सड़क बाधित होने की संभावना। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
AUG 31, 2025 17:17 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार में ऑरेंज अलर्ट

AUG 31, 2025 16:13 IST

सितंबर में जारी रहेगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सितंबर महीने में उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से उत्तराखंड, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और उत्तर राजस्थान में तेज वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
AUG 31, 2025 15:06 IST

चमोली में बारिश से ज्योतिर्मठ-मलारी राजमार्ग पर पुल बहा

उत्तराखंड के चमोली जिले में ज्योतिर्मठ-मलारी राजमार्ग पर शनिवार देर रात भारी बारिश हुई। जिसके कारण तमक बरसाती नाले में आयी बाढ़ से वहां बना एक पुल बह गया। जिससे नीति घाटी के सीमांत क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों और सीमा पर तैनात सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों का मोटर संपर्क टूट गया ।
AUG 31, 2025 13:46 IST

बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छठे दिन भी बंद

लगातार जारी बारिश और ताजा भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को लगातार छठे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया था। फंसे हुए वाहनों को निकाला जा रहा है, लेकिन थराड पुल से बल्ली नाला के पास पेट्रोल पंप तक काफी पानी भरा हुआ है।” उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों तरफ से यातायात बंद है।
AUG 31, 2025 11:03 IST

जम्मू में कई स्थानों पर भारी बारिश

AUG 31, 2025 10:01 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: मनाली के कई हिस्सों में भारी बारिश

AUG 31, 2025 09:00 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश

AUG 31, 2025 08:44 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: गाजियाबाद में बारिश

गाजियाबाद में 8:30 बजे से भारी बारिश का हो रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से उमस वाली गर्मी से राहत मिल रही है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है।
AUG 31, 2025 07:05 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में बारिश के आसार



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज साउथ दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ वेस्ट और साउथ ईस्ट दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार है। इसके अलावा दिल्ली के अन्य जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
AUG 31, 2025 07:05 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल



यूपी में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होना का अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। आज से यूपी में मानसून एक्सप्रेस एक बार फिर रफ्तार पकड़ने को तैयार है।


AUG 31, 2025 07:05 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: राजस्थान में झमाझम बरसेंगे मेघ



आईएमडी ने राजस्थान के श्री गंगानगर, जयपुर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। यहां बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।


AUG 31, 2025 07:04 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना



मौसम विज्ञान केंद्र पटना की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, औरंगाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में हल्की बारिश से साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।


AUG 31, 2025 07:04 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी



मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड के नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और देहरादून में मध्यम से भारी बारिश और भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।