अगस्त भर झूम-झूमकर बरसे मेघ; उत्तर से दक्षिण तक भीगी जमीन, कई राज्यों में जलप्रलय जैसे हालात
अगस्त के महीने में भी देश के कई हिस्सों में बारिश का असर कम नहीं हुआ है। बीते 24 घंटों में कर्नाटक, तेलंगाना, मराठवाड़ा और अन्य क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में आज भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
अगस्त भर झूम-झूमकर बरसे मेघ; उत्तर से दक्षिण तक भीगी जमीन, कई राज्यों में जलप्रलय जैसे हालात
वहीं, पंजाब, हरियाणा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की ताजी रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अगस्त तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, केरल और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। विशेष रूप से आज गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में भी भारी वर्षा का क्रम जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा, 30 से 31 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में और 30 अगस्त से 2 सितंबर, 2025 के बीच उत्तराखंड में कई स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: गुजरात में भी भारी बारिश की चेतावनी
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: पहाड़ों पर भारी बारिश की संभावना
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: पश्चिम बंगाल में भारी बरसात
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: पंजाब में भारी बारिश के कारण राजस्थान की कई ट्रेनें रद्द
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: दिल्ली में यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: यहां रहेगी आकस्मिक बाढ़ की संभावना
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: फरीदाबाद में आज का तापमान
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: गुरुग्राम में आज का तापमान
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: गाजियाबाद में आज का तापमान
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: नोएडा में आज का तापमान
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: शहरों का तापमान
- दिल्ली: 31°C / 25°C
- मुंबई: 28°C / 27°C
- कोलकाता: 30°C / 27°C
- चेन्नई: 35°C / 28°C
- लखनऊ: 31°C / 26°C
- रांची: 27°C / 23°C
- पटना: 31°C / 28°C
- देहरादून: 27°C / 23°C
- भोपाल: 29°C / 24°C
- जयपुर: 31°C / 26°C
- हैदराबाद: 28°C / 23°C
