Aaj Ka Mausam: हीटवेव के बाद अब सुपर स्टॉर्म का खतरा! IMD की बड़ी चेतावनी, 10 राज्यों में होगी बारिश

भीषण गर्मी के बीच देश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं ने दस्तक दी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, यूपी समेत 10 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जहां आंधी-बारिश की संभावना है।

आज का मौसम (30 April 2026 Aaj Ka Mausam): भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ने अचानक राहत भरा रुख अपनाया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड समेत भारत के कई राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। बुधवार को कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई, साथ हीं कहीं-कहीं तेज आंधी भी चली। बारिश ने एक ओर लोगों को गर्मी से बड़ी राहत पहुंचाई, तो वहीं आंधी-तूफान ने तबाही मचाई। फिलहाल कुछ दिन मौसम का मिजाज यू हीं बिगड़ा हुआ रहने वाला है। आज भी देश के 10 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे उत्तर भारत सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने के आसार है। बारिश के साथ-साथ आज बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं मध्य और दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां भी तेज हो गई हैं, जिससे आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

India Weather Today- AI

आज का मौसम (AI Image)

दिल्ली में दिनभर चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के भी आसार

देश की राजधानी की बात करें तो दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में आज यानी 30 अप्रैल को दिनभर तेज हवाएं चलने की संभावना है और बादल भी आसमान में छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। हालांकि 1 और 2 मई से मौसम फिर साफ होने लगेगा और तेज धूप निकलने से तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी देकने को मिल सकती है। 2 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजधानी में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

End of Feed