9 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी; पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, क्या दिल्ली में भी होगी बारिश
Aaj Ka Mausam Live Update: हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन
किन्नौर के रिब्बा गांव के पास किन्नौर कैलाश पर्वत के नीचे हिमस्खलन हुआ। यह नाले में गिरा, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुई घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बर्फ का गुब्बार उठने और तेज बर्फीली हवाओं का असर महसूस किया गया। स्थानीय लोग भयभीत हैं, हालांकि नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।Aaj Ka Mausam Live Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली में बारिश के आसार
स्काईमेट के अनुसार, उत्तर भारत में इस समय लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक दे रहे हैं। पहला सिस्टम सक्रिय हो चुका है, जिससे ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। दूसरा विक्षोभ 5 फरवरी की रात को पहुंचेगा, जिसका असर 6 और 7 फरवरी को पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के रूप में दिखेगा। दिल्ली में इस सप्ताह बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी के संकेत मिल रहे हैं।Aaj Ka Mausam Live Update: जम्मू-कश्मीर में कैसा है मौसम का हाल
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सुधार दर्ज किया गया। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 2.8°C रहा, जबकि गुलमर्ग में -5.3°C और पहलगाम में -0.4°C दर्ज हुआ। सोमवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.8°C और जम्मू का 21.8°C रहा।मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से कई जगहों पर बादल छाए रहने के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 6 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 7 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, 8 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 9 और 10 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है
MP Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में कहां आई बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का दौर जारी है। बीती रात से मंगलवार सुबह तक कई जिलों में मौसम बदला रहा। ग्वालियर और मंदसौर में ओले गिरे, जबकि भोपाल, भिंड, छतरपुर, राजगढ़, आगर-मालवा और गुना में बारिश दर्ज की गई।Lucknow Ka Mausam Live Update: लखनऊ में बारिश
लखनऊ में अचानक बादलों ने आसमान पर डेरा डाल लिया है और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। सुबह हल्का कोहरा रहा, बाद में आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 13°C रहने का अनुमान है। सोमवार को शहर का तापमान सामान्य से अधिक रहा, अधिकतम 26.3°C और न्यूनतम 13°C दर्ज हुआ। आर्द्रता 87% तक पहुंची, जिससे ठंडी हवाओं और बिजली की कड़क के बीच नमी का असर और बढ़ गया।MP Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
4 फरवरी को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मध्यम कोहरा रहेगा।5 फरवरी को राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरे का असर दिखेगा।
6 फरवरी को गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरा छाया रहेगा
MP Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर, रीवा समेत 20 जिलों में मावठा गिरने का अलर्ट है। कई जगह सुबह से ही बारिश हुई, ग्वालियर में ओले गिरे जिससे फसलों को नुकसान हुआ। रायसेन में ओस जम गई, जबकि उज्जैन, इंदौर और मुरैना के अंबाह में घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 30–50 मीटर तक घट गई।मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में कोहरा छाएगा और नए सिस्टम के चलते फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। सोमवार को भी भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश और बादल छाए रहे, जिससे उत्तरी हिस्सों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला
MP Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में बारिश-ओले ने बढ़ाईं मुश्किलें
कड़ाके की ठंड के बीच अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मध्य प्रदेश के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 3 फरवरी को 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और बताया है कि 6 फरवरी तक कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती हैAaj Ka Mausam Live Update: 9 राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड का असर अभी कम नहीं हो रहा हैRajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में आज होगी बारिश
राजस्थान में आज फिर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश और 17 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। सीकर और जयपुर सहित कई जिलों में सुबह 8 बजे तक धुंध छाई रही। पिछले 24 घंटे में बाड़मेर का तापमान सबसे अधिक 28.5°C दर्ज हुआ। अधिकांश जिलों में दिनभर साफ मौसम और धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।Bihar Ka Mausam Live Update: अगले 48 घंटे बिहार में होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिहार में अगले 48 घंटों तक बारिश की संभावना है, जिससे तापमान 1–2°C तक गिर सकता है। राज्य के 5 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां सुबह विजिबिलिटी कम रहेगी। पटना में हल्के बादल और धूप की लुका-छिपी देखने को मिलेगी। अगले तीन दिनों तक कोहरे का असर बना रह सकता है, हालांकि 10 फरवरी से ठंड में कमी आने की उम्मीद है।Mumbai Ka Mausam Live Update: मुंबई में कोहरा
Bihar Ka Mausam Live Update: बिहार में भी आज बारिश की संभावना
नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में आज बादल छाए हुए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कैमूर और रोहतास में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। पटना और आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ धूप की लुका-छिपी देखने को मिल सकती हैUP Ka Mausam Live Update: उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम अचानक बदल गया है। सोमवार को कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि इटावा, औरैया, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिर सकती है और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकांश जिलों में घने कोहरे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Update: उत्तर भारत में मौसम का हाल
उत्तर भारत में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में फिर बदलाव आया है। 3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है, जबकि राजस्थान के 17 जिलों और बिहार के 5 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है, लाहौल-स्पीति के रोहतांग और भरमौर में 6 इंच तक बर्फ गिरी, वहीं कल्पा का तापमान -3.8°C दर्ज हुआ। शिमला-ठियोग-रामपुर हाईवे पर फिसलन बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से ठंड और तेज हो गई है, गुलमर्ग का तापमान -8°C और लद्दाख के द्रास में -15.1°C तक गिर गया। दूसरी ओर, राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 28.5°C तक पहुंच गया है, जिससे क्षेत्रीय मौसम में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
Aaj Ka Mausam Live Update: आज इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, बिहार और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। कल तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश या हिमपात का अनुमान भी व्यक्त किया गया है।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दृश्यता बेहद कम हो गई है। मौसम विभाग ने इसके चलते 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने और फॉग लाइट का उपयोग करने की हिदायत दी गई हैआस्था कुंज केस: सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने धोए कपड़े, डिलीट की सर्च हिस्ट्री, लेकर गए थे पिस्तौल-कंडोम
'मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे'... यात्रियों की चीखों के बीच बीड़ी पीते रहे ड्राइवर-कंडक्टर, यमुना एक्सप्रेसवे पर जिंदा जल गए 9 लोग
Jamshedpur: मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत
नोएडा बस अग्निकांड के बाद एक और हादसा, उदयपुर से पुणे जा रही बस बनी आग का गोला
गाजियाबाद के ‘गरम धरम’ होटल में खाद्य विभाग का छापा, खाने में कॉकरोच मिलने पर रसोई सील
© 2026 Times Horizon Private Limited
