मानसून की बढ़ी रफ्तार, कई राज्यों में अलर्ट; कहां-कहां आएगी बारिश
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गुरुग्राम में कल बारिश की संभावना
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में 29 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से परेशान लोग
दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है, जिसके गर्मी और बढ़ती जा रही है। उमस भरी गर्मी से दिल्ली के लोग परेशान नजर आ रहे हैं। एसी से बाहर निकलते ही मानों आग बरस रही है। दिल्ली के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी
#WATCH गुजरात: भारी बारिश के कारण अहमदाबाद के ओढव निकोल रिंग रोड पर जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/Nk1oDc7Qtj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2025
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गया में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के गया जिले में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यहां रुक-रुककर बारिश होगी, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी के बस्ती में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड के कई जिलों में चेतावनी
IMD ने उत्तराखंड में आगामी दिनों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए कई जिलों में चेतावनी जारी की है। कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि गढ़वाल क्षेत्र के टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: ओडिशा में बाढ़ से तबाही
ओडिशा में बाढ़ से छह जिलों के 11,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रदेश के मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों के प्रभावित इलाकों से 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज 28.4 डिग्री रहा पारा
दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है। राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में तेज बारिश
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राजस्थान में बारिश में तेजी आ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 14 जिलों में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी क्या है। इसके चलते झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर और अजमेर में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज बारिश की उम्मीद
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली के लक्ष्मी नगर, रोहिणी, पीतमपुरा, पंजाबी बाग, मुंडका, नरेला, बादली और पश्चिम विहार जैसे क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।यहां देखें- दिल्ली में आज कैसा रहने वाला है मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: आज तरबतर होगा बिहार
बिहार में आज बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किए गए हैं। रविवार रात से ही पटना और आस पास के इलाकों में बारिश का दौर चल रहा है। आज दिन में भी कमोबेश मौसम यही रहने वाला है। बिहार के उत्तरी इलाके में आज बारिश की पर्याप्त संभावना जताई गई है।यहां पढ़ें- आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम, कहां-कहां होगी बारिश
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड में कई जिलों में बारिश
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी दी है। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि गढ़वाल क्षेत्र के टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कहां जारी हुआ अलर्ट
राजस्थान में बारां, भरतपुर, झालावाड़, करौली में बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट घोषित है और अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में भारी बारिश
राजसथान में आज भारी बारिश होने वाली है। कई इलाकों में ऑरेंज तो कई इलाकों में रेड अलर्ट घोषित क्या गया है। भारी बारिश के कारण में आठ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज बारिश
बिहार में आज पटना, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, सारण, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, मधेपुरा, जहानाबाद, लखीसराय, मुंगेर के लिए मूसलाधार बारिश और ठनके की चेतावनी जारी हुई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में आज कहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए आज से बारिश का दौर शुरू होने। अलग-अलग जिलों के लिए भारी चेतावनी जारी की है। आज NCR के इलाकों और खास तौर पर पश्चिमी यूपी में आज अच्छी बारिश हो सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने गरज के साथ हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। आज तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।हरिद्वार में आसमान से बरसे आफत के ओले, सड़कों पर मची अफरातफरी, गाड़ियों के शीशे टूटे
25 घंटे बंद रहेंगे नमो भारत के दो स्टेशन, CJP प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा अलर्ट; प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्लान
त्योहारों से पहले यूपी के उज्ज्वला लाभार्थियों की बल्ले-बल्ले! दो बार फ्री में भरवा सकेंगे LPG सिलेंडर
उत्तराखंड के युवाओं को ग्लोबल जॉब दिलाने में जुटी धामी सरकार, अब तक 106 युवाओं की विदेश में लगी नौकरी
अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट, 7 नवंबर को दीपोत्सव; 10 भव्य द्वार और 20 सेल्फी पॉइंट बढ़ाएंगे शान
© 2026 Times Horizon Private Limited
