Aaj Ka Mausam: उत्तर से दक्षिण तक बारिश का तांडव जारी, पंजाब-राजस्थान में बाढ़ के हालात; पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा बरकरार

Aaj Ka Mausam, 28 August 2025, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज पंजाब, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी, बिहार और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है।

Aaj ka mausam (आज का मौसम): देशभर में मानसून का दौर जारी है और कई राज्यों में जारी मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई जगहों पर सड़कों, पुलों और इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। आज देश में मिलाजुला मौसम देखने को मिल सकता है। कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की वजह से गर्मी परेशान करेगी। वहीं कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार समेत कई जिलों हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं छत्तीसगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है।

aaj ka Mausam

आज का मौसम (PTI)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में यमुना उफान पर बह रही है। बुधवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

End of Feed