केरल में भूस्खलन, जम्मू-कश्मीर के मौसम में सुधार; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार के इन इलाकों में येलो अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में कैसा रहा पारा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट
केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल में गुरुवार को बारिश तेज हो गई, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में जलभराव, बांधों का जलस्तर बढ़ गया और भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दक्षिण में भारी बारिश
दक्षिण भारत के कुछ स्थानों में मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। आज तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर में अलर्ट घटा
जम्मू और कश्मीर में मौसम की स्थिति में सुधार हुआ है, जिसके कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी पहले की रेड अलर्ट को घटाकर येलो कर दिया है। IMD के मुताबिक आज और कल जम्मू, उधमपुर और डोडा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, और एक-दो स्थानों पर 24 घंटों में 7 से 11 सेमी बारिश होने का अनुमान है। 29 अगस्त से पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मौसम में और सुधार होने की संभावना है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: प्रयागराज में रौद्र रूप में गंगा-यमुना
संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से गंगा और यमुना नदियां रौद्र रूप में नजर आ रही हैं। गंगा नदी लगभग 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है, तो वहीं यमुना नदी भी 1.125 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में जारी बारिश का दौर
राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है, जहां बीते 24 घंटे में कई जगह मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 घंटे में लगभग पूरे राजस्थान में बारिश हुई, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई जबकि सर्वाधिक 90 मिलीमीटर वर्षा वेजा (डूंगरपुर) में हुई।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में झेलम नदी का जलस्तर घटा
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गुरदासपुर में केरल इंटरनेशनल स्कूल में फंसे 30 से ज्यादा मजदूर
पंजाब के गुरदासपुर में कलानौर के पास साहले चक रोड पर स्थित केरल इंटरनेशनल स्कूल में 30 से 40 मजदूर फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू में बाढ़ के कारण कई घरों को क्षतिग्रस्त
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: लैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: भारी बारिश से प्रभावित इलाकों से अब तक 792 लोगों का रेस्क्यू
राजस्थान में इस मानसून सीजन में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों से अब तक 792 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य व्यापक स्तर पर जारी है। विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) एवं नागरिक सुरक्षा की टीमों द्वारा भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों से 792 व्यक्तियों को सकुशल बचाया गया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में गुरुवार को अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में बीते दिन कई हिस्सों में हुई बारिश
दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नयी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 2.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग ने ओडिशा में गुरुवार को सुबह 8.30 बजे तक कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। राज्य के 28 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। निम्न दबाव के प्रभाव के कारण राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: ओडिशा में बारिश से जनजीवन पर बुरा प्रभाव
ओडिशा में लगातार जारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिससे दक्षिणी जिले कोरापुट, मलकानगिरी और नवरंगपुर के कई इलाके जलमग्न हो गए। वहीं उत्तरी ओडिशा में भी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण 100 से अधिक गांव अभी भी जलमग्न हैं।
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
