LIVEयूपी-बिहार में ठंड बढ़ी, कई राज्यों में बारिश के दिखे संकेत; जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
Aaj ka Mausam 25 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today Updates: देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन रही है, जबकि मैदानी इलाकों में शीतलहर और घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी और इसका सीधा असर जनजीवन और यातायात पर पड़ेगा।

यूपी-बिहार में ठंड बढ़ी, कई राज्यों में बारिश के दिखे संकेत; जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
Aaj ka Mausam 25 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert Today Updates: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी राज्यों- हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने वाला है। इससे जनजीवन और यातायात पर असर पड़ सकता है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में ठंड और कोहरा बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि क्रिसमस के बाद ठंड और तीखी होगी, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। तो आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम।
क्या दिल्ली में कल छाया रहेगा कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल शहर में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दोपहर के समय धूप खिली रहेगी।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली का एक्यूआई कितना है
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रिण बोर्ड की 6 बजे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 232 दर्ज किया गया है। बीते दिनों की तुलना में आज शहर का एक्यूआई कम दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में भी अगर हवाओं का दौर जारी रहा तो प्रदूषण और कम हो जाएगा।
Aaj Ka Mausam Live Update: नोएडा में मौसम
यूपी के नोएडा में मौसम साफ बना हुआ है। चटक धूप खिली हुई है और आसमान साफ है। धूप के साथ शीतलहर भी चल रही है, जिससे ठंड का असर कम नहीं हुआ है और धूप की गर्माहट महसूस नहीं हो रही है।
Aaj Ka Mausam Live Update: गाजियाबाद में कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम विभाग ने आज क्रिसमस के दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी गाजियाबाद में कोहरा छाया रहेगा।
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार में ठंड बढ़ी
बिहार में गुरुवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर तेज हुआ है। पिछले एक सप्ताह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए कोल्ड वेव और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली के AQI में सुधार
कई हफ्तों तक गंभीर प्रदूषण का सामना करने के बाद दिल्ली की हवा में सुधार दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाओं के चलते राजधानी से स्मॉग की परत हट गई है और दृश्यता बेहतर हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार गुरुवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 220 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है, लेकिन हाल के दिनों की तुलना में इसे बड़ी राहत माना जा रहा है।
Aaj Ka Mausam Live Update: यूपी में 'कोल्ड डे'
मौसम विभाग ने प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, रामपुर, सहारनपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति बन सकती है और कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Aaj Ka Mausam Live Update: आज यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने सकती है। बादलों की सक्रियता के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने के आसार हैं। खासकर कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Aaj Ka Mausam Live Update: यूपी में बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख फिर बदलता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन ठंड का असर अब भी कायम है। राज्य के अधिकांश इलाकों में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए कोहरे और शीत दिवस की चेतावनी जारी की है।
Aaj Ka Mausam Live Update: कश्मीर में आज बर्फबारी
कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी है। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और ठंड से अस्थायी राहत मिली है। श्रीनगर में तापमान 3 डिग्री, गुलमर्ग में 0 से 4 डिग्री, पहलगाम में 0 से 2.1 डिग्री, जबकि अन्य हिस्सों में 1.7 से 5.4 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 21 दिसंबर से शुरू हुए ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौरान घाटी में सबसे कठोर सर्दी पड़ती है। इस 40 दिन की अवधि में बर्फबारी की संभावना अधिक रहती है और तापमान माइनस 6 से माइनस 8 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे नदी-नाले और जल स्रोत जम जाते हैं और कोल्ड डे जैसी स्थिति बन जाती है।
Aaj Ka Mausam Live Update: पंजाब और हरियाणा का मौसम
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भिवानी में 6.2 डिग्री, हिसार में 7 डिग्री, अंबाला में 10.2 डिग्री, रोहतक में 9 डिग्री, सिरसा में 7.7 डिग्री और करनाल में 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा। वहीं, पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फरीदकोट में 5.5 डिग्री, अमृतसर में 6.8 डिग्री, फिरोजपुर में 8.2 डिग्री, बठिंडा में 7 डिग्री, लुधियाना में 9.2 डिग्री, पटियाला में 9.5 डिग्री और चंडीगढ़ में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है।
Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान का मौसम
राजस्थान में सर्द हवाओं के चलते ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है और कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागौर में तापमान 3.4 डिग्री, चूरू में 5.5 डिग्री, माउंट आबू और झुंझुनू में 6.5 डिग्री, पिलानी में 7.1 डिग्री, दौसा में 8.1 डिग्री, जैसलमेर में 8.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 10.2 डिग्री, जयपुर में 10.7 डिग्री, कोटा में 12 डिग्री और बाड़मेर में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार का मौसम
बिहार में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण कई जगहों पर शीत डे जैसी स्थिति बनी हुई है। IMD के अनुसार पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, छपरा, मुंगेर, बक्सर, औरंगाबाद, दरभंगा, किशनगंज और अररिया सहित कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होगा। गुरुवार और शुक्रवार को तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे ठंड और तीखी होगी।