देशभर में मानसून के तेवर तेज; दिल्ली-यूपी में गंगा-यमुना उफान पर, राजस्थान में बारिश का येलो अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। फिलहाल, आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और राहत-बचाव कार्यों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने 24 जुलाई, गुरुवार के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही शुक्रवार, 25 जुलाई को भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है। IMD के अनुसार कर्नाटक में आज से लेकर 25 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 24 और 25 जुलाई को बहुत भारी वर्षा हो सकती है। केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आगामी 6-7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: ओडिशा के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा के कम से कम 12 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र ने ‘एक्स’ पर बताया, ‘‘उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘विफा’ फिर उभर आया है और इसके प्रभाव के कारण बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है।’’ विभाग ने कहा कि निम्न दबाव वाला यह क्षेत्र अगले 24 घंटे में और मजबूत होगा तथा अगले 48 घंटे में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से ओडिशा के कई जिलों में 28 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE:राजस्थान में फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर
मौसम विभाग ने राजस्थान में इस वीकेंड से फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। जिससे 26 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। वहीं 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है।Karnataka Heavy Rain: कर्नाटक में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और बारिश के ‘रेड अलर्ट’ के मद्देनजर दक्षिण कन्नड़ (डीके) जिले के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ियों, प्राथमिक व उच्च विद्यालयों और ‘प्री-यूनिवर्सिटी’ कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
Rajasthan Weather : राजस्थान में वीकेंड में भारी बारिश
राजस्थान में इस सप्ताहांत से फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व 26 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। वहीं 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: यूपी में दैनिक मौसम पूर्वानुमान
Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: नोएडा में सुहावने मौसम का दौर
मानसून के चलते नोएडा में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह से धूप खिली हुई है जिसके साथ ही मध्यम हवा बह रही है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: रांची में मौसम का हाल
रांची के ऊपर से गुजर रही मॉनसून ट्रफ के कारण पूरे क्षेत्र में भारी वर्षा हो रही है, जिसका प्रभाव खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और रामगढ़ जैसे आसपास के जिलों में भी महसूस किया जा रहा है। अब तक रांची में 864 मिमी और जमशेदपुर में 1044 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। कुछ इलाकों में हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि लोग नावों का सहारा लेकर आवागमन कर रहे हैं।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा।
Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: राजस्थान के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: इन जगहों पर हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान, केरल, उत्तर कोंकण और गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्से, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र व कच्छ, पश्चिम राजस्थान, रायलसीमा और तमिलनाडु में आज हल्की बारिश के आसार हैं।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, गया, जहानाबाद, पूर्णिया समेत पूर्वी और दक्षिण मध्य बिहार के 19 जिलों में वज्रपात के साथ तेज बारिश के आसार हैं। ऐसे में यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: फरीदाबाद में आज का तापमान
फरीदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: गुरुग्राम में आज का तापमान
गुरुग्राम में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: गाजियाबाद में आज का तापमान
गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: पहाड़ी राज्यों का मौसम
पर्वतीय राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में 24 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहेगी, और 27 से 29 जुलाई के बीच फिर से तेज बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी 24 जुलाई और 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। उत्तराखंड में 23 से 29 जुलाई के बीच लगातार भारी वर्षा हो सकती है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी राजस्थान में 27 से 29 जुलाई तक तथा पूर्वी राजस्थान में 24 जुलाई और 27-28 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम अगले 24 से 36 घंटों में और अधिक सक्रिय होकर लो-प्रेशर सिस्टम में बदल सकता है, जो पूर्वी भारत की ओर बढ़ेगा। इसके चलते 27 से 30 जुलाई के बीच राजस्थान में व्यापक स्तर पर भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: बिहार का मौसम
बिहार में अगले 48 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। अररिया, पूर्णिया, बेगूसराय, किशनगंज, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, गया, जहानाबाद, नवादा, बांका और भागलपुर में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में 24 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इनमें लितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया और सोनभद्र शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 24 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, 25 जुलाई के बाद मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित होने के साथ कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।Ahmedabad News: पहले अस्पताल में तलाशा, फिर फुटपाथ से उठाया एक महीने का मासूम, ₹6 लाख की डील ने खोला बाल तस्करी नेटवर्क का राज
Delhi News: नेहरू प्लेस में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-पटरी, हाई कोर्ट ने घोषित किया नो-हॉकिंग और नो-वेंडिंग जोन
पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस, कल होगी सुनवाई
Gujarat News: सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला से हैवानियत की हदें पार, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
© 2026 Times Horizon Private Limited
