LIVE

मानसून पड़ा कमजोर, लौटे गर्मी के दिन; जानें आज कहां आएगी बारिश; मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam 22 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली हो यूपी हो या उत्तराखंड अब यहां मानसून कमजोर हो चुका है। बिहार में भी बीते दिनों बारिश के दौर के बाद अब पारा चढ़ने लगा है। कुछ एक राज्यों में आज भी बारिश की संभावना दिख रही है।
मानसून पड़ा कमजोर, लौटे गर्मी के दिन; जानें आज कहां आएगी बारिश; मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम
Aaj ka Mausam 22 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloudburst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: देशभर में मानसून का असर अब कमजोर नजर आ रहा है। भारी बारिश की संभावनाएं अब पुरानी बात हो गई है। अब फिर गर्मी के दिन लौटते दिख रहे हैं लेकिन कुछ राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, राजस्थान से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल और रखते हैं लाइव अपडेट्स पर नजर।
Sep 22, 2025 | 07:28 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पूर्व और मध्य भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां

Sep 22, 2025 | 06:37 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हैदराबाद के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

Sep 22, 2025 | 06:36 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

Sep 22, 2025 | 05:30 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

Sep 22, 2025 | 05:30 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इन स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना

Sep 22, 2025 | 04:25 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान

Sep 22, 2025 | 04:24 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों ऑरेंज अलर्ट

Sep 22, 2025 | 03:53 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मराठवाड़ा क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शिंदे ने बीड, धाराशिव, लातूर, परभणी और हिंगोली जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर चर्चा कर हालात का जायज़ा लिया। इस दौरान धाराशिव जिले के परंडा तहसील के ढगपिंपरी गांव के नागरिकों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना मिली। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ की मदद से हेलिकॉप्टर भेजकर फंसे हुए नागरिकों को तात्कालिक रूप से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के आदेश दिए।
Sep 22, 2025 | 03:03 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से सोमवार को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी सोमवार को दी। एक बुलेटिन में कहा गया है कि ऊपरी वायु क्षेत्र में बने चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से सुबह के समय उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बन गया। इसके अनुसार, 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उससे सटी उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। दोनों मौसम प्रणालियों के प्रभाव से ओडिशा में 27 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।
Sep 22, 2025 | 02:42 PM IST

गाजियाबाद में गर्मी का सितम जारी

यूपी के गाजियाबाद जिले में तेज धूप खिली हुई है। तापमान बढ़ रहा है, जिसके कारण गर्मी भी बढ़ रही है। इस बीच बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। यहां उमस के साथ लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
Sep 22, 2025 | 01:44 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में खिली चिलचिलाती धूप

नोएडा में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। चिलचिलाती इस धूप से गर्मी और बढ़ गई है। तापमान बढ़ने के साथ ऐसा लग रहा है, जैसे मई जून वाली गर्मी फिर वापस आ गई है। यहां लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।
Sep 22, 2025 | 12:18 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में उमस वाली गर्मी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शहर को ग्रीन जोन में रखा है। यहां उमस और गर्मी से लोगों बेहाल हो गए हैं।
Sep 22, 2025 | 12:14 PM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मुंबई में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और कोंकण क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
Sep 22, 2025 | 10:50 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: NCR में आज कितनी बारिश की संभावना

दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में गर्म और उमस भरा मौसम बना हुआ है, जिसकी वजह बारिश की कमी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में फिलहाल आसमान साफ है और बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। तापमान की बात करें तो गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं गौतमबुद्ध नगर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं।
Sep 22, 2025 | 10:21 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 25 सितंबर तक एक नया निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है। इससे पहले, झारखंड में 21 से 24 सितंबर तक बारिश के आसार जताए गए हैं, जिसके चलते चार दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है।
Sep 22, 2025 | 09:24 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश के सभी जिले फिलहाल ग्रीन जोन में हैं, यानी कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि, तेज उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक राज्य में आसमान साफ रहेगा। दूसरी ओर, बिहार में भी वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन पटना, सिवान, सारण और दरभंगा जैसे जिलों में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है, जिससे गर्मी बनी रह सकती है
Sep 22, 2025 | 08:52 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP-राजस्थान में बारिश का अलर्ट

एक ओर देश के कई हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मध्य प्रदेश के खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा और धौलपुर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
Sep 22, 2025 | 08:41 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पहाड़ों पर क्या रहेंगे हालात

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज को बारिश की संभावना बेहद कम है और कल तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी फिलहाल वर्षा के कोई संकेत नहीं हैं। दोनों राज्यों के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, जिससे साफ मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
Sep 22, 2025 | 07:47 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, जिससे यह स्पष्ट है कि कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, बढ़ती गर्मी और उमस लोगों को असहज कर सकती है।
Sep 22, 2025 | 07:46 AM IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज मौसम पूरी तरह सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है और शहर के किसी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।