LIVE

मानसून का असर होगा कम, बिहार में अब चढ़ेगा पारा; जानें यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

Nishant TiwariUpdated Sep 21, 2025, 20:59 IST

Aaj ka Mausam 21 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: आज यूपी, एमपी, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इधर, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में फिलहाल बारिश का दौर चलेगा, उत्तर भारत में बारिश अब कुछ कमजोर पड़ती दिखाई दे सकती है।

मानसून का असर होगा कम, बिहार में अब चढ़ेगा पारा; जानें यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
मानसून का असर होगा कम, बिहार में अब चढ़ेगा पारा; जानें यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka Mausam 21 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloudburst IMD Alert Live News Today Updates: देश में एक तरफ मानसून विदा हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ देश के कई इलाकों में बादलों का बरसना जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के एक्टिव होने से आज कुछ मौसमी गतिविधियां देखी जा सकती हैं। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम और रखते हैं लाइव नजर।

SEPT 21, 2025 17:58 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

SEPT 21, 2025 17:04 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इन अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा

पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, ओडिशा और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।
SEPT 21, 2025 16:16 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई वर्षा

SEPT 21, 2025 16:15 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: 27 सितंबर तक आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अनुमान

SEPT 21, 2025 14:59 IST

राजस्थान में कई हिस्सों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक बारिश 85.0 मिमी के साथ भोपालसागर (चित्तौड़गढ़) में रिकॉर्ड की गई।
SEPT 21, 2025 14:21 IST

मध्य प्रदेश में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, धार, हरदा, बड़वानी जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले हफ्ते भी तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में अक्टूबर के पहले हफ्ते तक मानसून की बारिश होने की संभावना है।
SEPT 21, 2025 12:34 IST

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा शनिवार दोपहर 1 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश दर्ज हुई। अगले 4 दिनों तक गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जिसके बाद इसमें बढ़ोत्तरी होगी।
SEPT 21, 2025 11:35 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आसमान रहेगा साफ

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। अधिकतम तापमान के करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह स्थिर रहने की उम्मीद है।
SEPT 21, 2025 10:21 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: North-East में आज घनघोर बारिश

मौसम विभाग ने आज, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना व्‍यक्त की है।
SEPT 21, 2025 08:26 IST

आज का मौसम, Rajasthan Ka Mausam Live Updates: राजस्थान का मौसम

राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को जानकारी दी कि गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार देर शाम तक जारी रही। उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज के लिए आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है और बताया है कि अगले कुछ दिनों तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
SEPT 21, 2025 08:02 IST

आज का मौसम, Uttarakhand Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना कम

उत्तराखंड में भारी बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य में तेज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल रविवार के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जिससे लोगों को कुछ सुकून मिलने की उम्मीद है।
SEPT 21, 2025 08:00 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में आई तात्कालिक चेतावनी

SEPT 21, 2025 07:57 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में चढ़ेगा पारा

शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतागढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, मधेपुरा और बांका को छोड़कर पूरे राज्य में येलो अलर्ट है। इनको छोड़कर पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। आज बिहार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। धूप और बादलों के बीच अब उमस और चिपचिपाहट लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।
SEPT 21, 2025 07:44 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना और आसपास के जिलों में आज 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तड़क-गरज के साथ बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है।
SEPT 21, 2025 06:56 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम

आज बिहार में बारिश की संभावना कल जैसी तो नहीं है, हालांकि मौसम विभाग ने आज राज्य के 26 जिलों में बारिश और ठनका का येलो अलर्ट जारी किया है।
SEPT 21, 2025 06:42 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून के असर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसमी गतिविधियां हो रही हैं। मौसम विभाग ने आज पश्चिम से लेकर पूर्वी हिस्सों तक आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं की चेतावनी है।
SEPT 21, 2025 06:42 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली NCR का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में धूप-छांव के कारण गर्मी से थोड़ी राहत है। मौसम विभाग ने आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। हो सकता है छिटपुट बारिश मौसम का रुख बदल दे और छुट्टी सुहावने मौसम के बीच गुजरे। हालांकि, बारिश के आसार कम हैं।