LIVE
MP के इन जिलों में चार दिनों तक बरसेंगे बादल, मुंबई में येलो अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम 20 August 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: उत्तर भारत के यूपी और बिहार में फिलहाल मानसून नाराज है, लेकिन हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बादल मेहरबान हैं। 25 अगस्त मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। पटना में बारिश के आसार दिख रहे हैं।
आज का मौसम 20 August 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर चल रहा है और दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार के इलाके में बारिश कमजोर पड़ चुकी है। इन राज्यों में बढ़े उमस से बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। दिल्आली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जानते हैं आज दिनभर कैसा रहने वाला है आपके शहर में मौसम का हाल।
AUG 20, 2025 19:45 IST
AUG 20, 2025 19:02 IST
AUG 20, 2025 18:32 IST
AUG 20, 2025 18:29 IST
AUG 20, 2025 16:53 IST
AUG 20, 2025 16:01 IST
AUG 20, 2025 15:59 IST
AUG 20, 2025 15:05 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP में चार दिनों तक बारिश के आसार
मध्यप्रदेश के 23 जिलों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिनमें खंडवा, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा प्रमुख हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश के आसार हैं। यह मौसम का दौर अगले चार दिनों तक जारी रह सकता है।
AUG 20, 2025 14:16 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: लखनऊ में इस दिन होगी बारिश
शनिवार को लखनऊ में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा एक-दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
AUG 20, 2025 14:03 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से चेतावनी जारी
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले के भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर बुधवार को 43 फुट तक पहुंच गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पहली बाढ़ चेतावनी जारी की। सुबह आठ बज कर 15 मिनट पर नदी का जल चेतावनी स्तर पर पहुंच गया और पूर्वानुमान के अनुसार इसमें और वृद्धि होने की संभावना है।
AUG 20, 2025 14:02 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मुंबई में रुक-रुक कर हुई बारिश
बुधवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। एक दिन पहले भी शहर में भारी बारिश हुई थी और कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया था।
AUG 20, 2025 13:37 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: ठाणे में हुई झमाझम बारिश
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के बाद कल्याण क्षेत्र में एक जलमग्न पुल को बंद कर दिया गया है जबकि पानी से भरी खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ठाणे महानगर पालिका (टीएमसी) ने पिछले 24 घंटे में 186.91 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। इस मौसम में कुल 2,327.14 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 2,517.89 मिलीमीटर बारिश हुई थी।’
AUG 20, 2025 13:36 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत था। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
AUG 20, 2025 13:00 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: लखनऊ के कई इलाकों में बारिश
लखनऊ के कई क्षेत्रों में आज हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। आसमान में बादल पर है और हल्की हवाएं चल रही हैं, जिससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज का अधिकतम तापमान 30–32°C और न्यूनतम 25–26°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि उमस में कमी आई है, वातावरण में नमी बनी रहेगी।
AUG 20, 2025 12:34 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मुंबई में अगले तीन दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से चल रहे भारी बारिश की वजह से कल रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया था। आज सुबह भी रेड अलर्ट जारी रहा लेकिन अब चेतावनी को घटा कर येलो कर दिया गया है। अगले तीन दिनों तक मौसम का कैसा हाल रहने वाला है, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
AUG 20, 2025 12:17 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मुंबई से हटा रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने मुंबई शहर से बारिश के रेड अलर्ट को कम कर येलो अलर्ट कर दिया है। हालांकि रुक रुककर बारिश अब भी जारी है और इसका असर लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।
AUG 20, 2025 11:57 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में बारिश की संभावना
अगले कुछ घंटों में गंगानगर, झालावाड़, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़ में कहीं-कहीं पर गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है।
AUG 20, 2025 11:32 IST
AUG 20, 2025 11:34 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में हो सकती है बारिश
बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। तीन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में 2 दिन तक कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की भी उम्मीद है।
AUG 20, 2025 10:46 IST
