पूरी जनवरी शीतलहर के नाम; आज कहीं कोहरे तो कहीं बारिश-ठंड का अलर्ट, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी
दिल्ली में कल घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने कल यानी 3 जनवरी 2026 को शहर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में सुबह और रात के दौरान घना कोहरा देखने को मिलेगा और दृश्यता कम रहेगी। जिससे एक बार फिर यातायात प्रभावित रहेगा।बीकानेर में खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई
राजस्थान के बीकानेर जिले में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। शहर की हवा जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो आज बीकानेर का एक्यूआई खराब श्रेणी में 329 रिकॉर्ड किया गया है।उत्तराखंड में कोहरे और ग्राउंड फ्रॉस्ट का अलर्ट
उत्तराखंड में भीषण ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में घने कोहरे के साथ ग्राउंड फ्रॉस्ट (Ground Frost) का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि यहां ग्राउंड फ्रॉस्ट का अर्थ जमीन, वस्तुओं या पेड़ों की सतहों पर बनने वाली बर्फ की एक पतली परत से है।दिल्ली का AQI कितना है?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दोपहर 3 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 243 रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि शहर में प्रदूषण का स्तर पहले की तुलना में कम हुआ है। आने वाले दिनों में इसके और कम होने की संभावना जताई जा रही है।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में धूप के साथ चली सर्द हवाएं
आज राजधानी का मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिली हुई है, लेकिन ठंड से राहत नहीं है। सर्द हवाओं के कारण धूप की गुनगुनाहट महसूस नहीं हो रही है।Aaj Ka Mausam Live Update: कैसा रहेगा MP के मौसम का हाल
मध्यप्रदेश में नए साल की शुरुआत हल्की ठंड और कोहरे के साथ हुई। उत्तरी हिस्से के 16 जिलों में कोहरा और 5 जिलों में बादल छाए रहे, जबकि शहडोल का कल्याणपुर और पचमढ़ी सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 जनवरी तक ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया सहित कई जिलों में घना कोहरा और ठंड का असर और बढ़ेगा।Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार के 14 जिलों में शीतलहर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जनवरी में बिहार के पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा, अरवल और जहानाबाद जिलों में शीतलहर बनी रहेगी। राज्य के अन्य हिस्सों में स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21-23°C और न्यूनतम तापमान 9-12°C के बीच रहने का अनुमान है।Aaj Ka Mausam Live Update: समस्तीपुर में भीषण ठंड
समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 3.8°C तक गिर गया है, जबकि पटना समेत 10 जिलों में घना कोहरा छाया है और विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग ने 38 जिलों में कोहरा और कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 5 जनवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है और तापमान में 2-3°C की और गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सीवान सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8°C दर्ज हुआ।Aaj Ka Mausam Live Update: लखनऊ में कोहरा
लखनऊ में नए साल के बाद 2 जनवरी की सुबह घने कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर तक सीमित रही, हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 7°C और अधिकतम 21°C दर्ज हुआ, आर्द्रता औसतन 87 रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में गलन बढ़ेगी और आने वाले 7 दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद है।Aaj Ka Mausam Live Update: MP का मौसम
मध्य प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे का असर जारी है, जिससे कई जिलों में धूप नहीं निकल पा रही है। नए साल की शुरुआत में ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। इस सप्ताह राज्य में ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। गुरुवार को खंडवा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.1°C दर्ज हुआ, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.4°C तक गिर गया।Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में धूप निकलने से ठंड से राहत मिलने की संभावना है।Aaj Ka Mausam Live Update: यूपी में कैसा है मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। कानपुर, उन्नाव और लखनऊ सहित कई जिलों में आज धूप देखने को मिली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों में सुबह और शाम के दौरान घना कोहरा छा सकता है। कई क्षेत्रों में शीत दिवस जैसी स्थिति भी बन सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों का मौसम कुछ हद तक ठंडा और बदलता हुआ रहेगा। 4 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह और शाम के समय कोहरे का असर दिखेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया जा सकता है।भुवनेश्वर रेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
पंजाब में AAP का बड़ा एक्शन, अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले MLA सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से निकाला
'कूड़े के पहाड़ों' से मुक्ति की ओर दिल्ली, ओखला, गाजीपुर और सिंघोला में लगेंगे नए प्लांट
FSSAI की बड़ी कार्रवाई: Nestle Dairy Whitener की बिक्री पर रोक, चॉकलेट कंपनी का लाइसेंस भी सस्पेंड
'शिक्षा बर्बाद की, नदियों की सफाई का पैसा खा गए', BJP पर बरसे अखिलेश; मेक इन इंडिया से लैपटॉप तक पर खोली पोल
© 2026 Times Horizon Private Limited
