उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठंड, बारिश की दिख रही संभावना; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों में शीतलहर का हाल
बहु मौसम संबंधी चेतावनी
IMD वेदर अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live Update: पंजाब और हरियाणा में कैसा रहा मौसम का हाल
पंजाब और हरियाणा में ठंड का असर जारी है। अमृतसर 2.9 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि फरीदकोट में 3.4, लुधियाना में 4.6 और पटियाला में 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। हरियाणा में भिवानी सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुग्राम में 5.5, करनाल में 6.4 और अंबाला में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Aaj Ka Mausam Live Update: उत्तर भारत में कोहरे का क्या है कारण
उत्तर भारत में इन दिनों उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की रफ्तार कमजोर होने और वातावरण में अधिक नमी के कारण सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। रात में जमीन तेजी से ठंडी होने से निचली सतह पर नमी जमकर कोहरे का रूप ले रही है। वहीं, पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने और आसमान साफ रहने से रेडिएशनल कूलिंग बढ़ गई है, जिससे रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। यही वजह है कि बिहार के कई इलाकों में सुबह कोहरा अधिक घना दिखाई दे रहा है।Aaj Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में इस दिन होगी बारिश
मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बादल और कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, भिंड, दतिया समेत कई जगह मध्यम कोहरा, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में हल्का कोहरा दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन 22-23 जनवरी के बाद प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।Aaj Ka Mausam Live Update: कश्मीर में बढ़ी ठंड
कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और सोनमर्ग शून्य से 8.9 डिग्री नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। श्रीनगर, गुलमर्ग, शोपियां और पहलगाम समेत कई जगहों पर पारा हिमांक से नीचे दर्ज हुआ। ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 19-21 जनवरी तक हल्की से मध्यम बर्फबारी, जबकि 23-24 जनवरी को चिनाब घाटी, पीर-पंजाल और दक्षिण कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।Aaj Ka Mausam Live Update: झारखंड के मौसम का हाल
झारखंड में रविवार को शीतलहर का असर तेज रहा और 11 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुमला सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि खूंटी में 3.9 और पलामू में 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में न्यूनतम तापमान 6.6, चाईबासा में 8.2 और जमशेदपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम रहेगा और तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि बीकानेर ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई और टोंक में 50 मीटर रही। सर्द हवाओं से बीकानेर का तापमान गिरा है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह मावठ की संभावना जताते हुए 22 जनवरी को छह जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।Aaj Ka Mausam Live Update: लखनऊ में बूंदाबादी
लखनऊ में रात से हल्की बूंदाबांदी हो रही है और आसमान में बादल भी हैं। इसके अलावा लालबाग और तालकटोरा की हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। रविवार को घने कोहरे के बाद धूप निकली, जिससे मौसम साफ हुआ। उस दिन अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री (सामान्य से 2.4 अधिक) और न्यूनतम 6.4 डिग्री (सामान्य से 1.4 कम) दर्ज किया गया।Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार का मौसम
बिहार में ठंड का असर तेज हो गया है। समस्तीपुर और बेगूसराय में घना कोहरा छाया है, विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक सीमित है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है और न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटे में 10 जिलों का तापमान 8 डिग्री से नीचे रहा, जिसमें नालंदा का राजगीर 5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। अगले चार-पांच दिनों तक कोहरा जारी रहने और 20-21 जनवरी के बाद ठंड और बढ़ने की आशंका है।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिन में तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि रात के समय यह घटकर लगभग 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, हालांकि सुबह और देर रात के दौरान कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की स्थिति बनी रह सकती है।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में आज भी कोहरा
दिल्ली और NCR में सर्द मौसम के बीच कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कल सुबह के समय धुंध इतनी घनी रही कि लोगों को अपने रोजाना के कामों के लिए निकलने में कठिनाई हुई। आज सुबह भी दिल्ली NCR में घना कोहरा देखा गया है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से यातायात पर असर पड़ने की आशंका है।Aaj Ka Mausam Live Update: झारखंड का मौसम
झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलों में सुबह और रात के समय तापमान काफी नीचे गिर रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे की वजह से यातायात पर भी असर पड़ रहा है और दृश्यता कम हो रही है। वहीं, दिन चढ़ने पर हल्की धूप निकलने से मौसम में थोड़ी नरमी महसूस की जा सकती है, लेकिन समग्र रूप से ठंड का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना है।Amritsar: ASI हरजीत सिंह के हत्यारे का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी ढेर, दूसरा फरार
सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार : झूठ बोलकर ली थी किराए की दुकान? भाई ने लगाए बड़े आरोप; पुलिस ने शुरू की छानबीन
Delhi News: द्वारका में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, फुटपाथ पर मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
अंतिम पड़ाव पर 'झूठ की गूंज', राहुल गांधी की भाषा निंदनीय; अजीत डोभाल पर कमेंट को लेकर भड़के पुष्कर धामी
© 2026 Times Horizon Private Limited
