Aaj Ka Mausam: दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में आज भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें मानसून के आखिरी दौर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 17 September: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 सितंबर तक दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब और दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं (60-70 किमी/घंटा) और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें देश भर के मौसम का पूरा हाल।

Aaj Ka Mausam Weather Today 17 September: देश में मानसून अब अपने अंतिम चरण में है, लेकिन जाते-जाते कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 सितंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। 17 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों सहित 13 राज्यों में बारिश और आंधी का विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Aaj Ka Mausam 17 september

आज देश के कई इलाकों में आंधी बारिश का अलर्ट

उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत का हाल

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़: 16 से 20 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16 और 17 सितंबर को गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

End of Feed