LIVEकश्मीर से दिल्ली तक बदला मौसम का मिजाज; यूपी में अगले 48 घंटे होगी बारिश, कई इलाकों में IMD का ऑरेंज अलर्ट
Aaj ka Mausam 15 March 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक प्री-मानसून गतिविधियों का अलर्ट जारी किया है। जहां दिल्ली में मार्च की गर्मी ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं अब 15 मार्च की सुबह NCR में बारिश से हुई है। 19 मार्च तक मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। यह बदलाव एक ओर चिलचिलाती धूप से राहत लाएगा, तो दूसरी ओर बिजली गिरने और ओलावृष्टि जैसी चुनौतियों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा सकता है। हमारे साथ जुड़े रहिए और अपने शहर के पल-पल के मौसम का लाइव हाल जानिए।

कश्मीर से दिल्ली तक बदला मौसम का मिजाज; यूपी में अगले 48 घंटे होगी बारिश, कई इलाकों में IMD का ऑरेंज अलर्ट
Aaj ka Mausam 15 March 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Heatwave, Loo, Rain IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत सहित देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 से 19 मार्च के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित देश के लगभग 20 राज्यों में प्री-मानसून बारिश, गरज-चमक और 50 से 65 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में, जहां मार्च की शुरुआत में ही तापमान ने 50 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, अब हल्की बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलने की उम्मीद है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना के साथ ही हिमाचल और उत्तराखंड में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। दूसरी ओर, पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी भारी बारिश और तेज आंधी का अनुमान है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने से हीटवेव का खतरा भी बना हुआ है। मौसम के इस अचानक बदलाव को देखते हुए किसानों और आम नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल लाइव।
Aaj ka Mausam 15 March 2026 LIVE: अटल टनल और आस-पास के ऊंचे पहाड़ी दर्रों पर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में अटल टनल और आस-पास के ऊंचे पहाड़ी दर्रों पर लगातार बर्फबारी की खबर है। टूरिस्ट और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए, सोलांग बैरियर के आगे गाड़ियों की आवाजाही पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है। IMD के मुताबिक, सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।
Aaj ka Mausam 15 March 2026 LIVE: इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी
Aaj ka Mausam 15 March 2026 LIVE: हीटवेव की चेतावनी
15 मार्च को विदर्भ के कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ उमस और अस्थिर मौसम भी देखने को मिल सकता है।
Aaj ka Mausam 15 March 2026 LIVE: अधिकतम तापमान में बदलाव
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में तापमान 3–5°C तक गिर सकता है, जबकि इसके बाद फिर से धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। वहीं मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भी आने वाले दिनों में 2–5°C तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Aaj ka Mausam 15 March 2026 LIVE: कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में रविवार को बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि निचले और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊपरी हिस्सों, जिनमें अफरवत और कोंगदूरी क्षेत्र शामिल हैं, में हिमपात देखने को मिला। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुगल रोड पर स्थित पीर की गली तथा सोनमर्ग–जोजिला मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई।
Aaj ka Mausam 15 March 2026 LIVE: नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होगा सक्रिय
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में 15 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 18 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होकर फिर से बारिश और तूफान ला सकता है।
Aaj ka Mausam 15 March 2026 LIVE: इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है?
15 मार्च को असम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 15–17 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश और 15 मार्च को मिजोरम में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
Aaj ka Mausam 15 March 2026 LIVE: मौसम संबंधी चेतावनी
UP Ka Mausam Live: यूपी में अगले 48 घंटे होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम अचानक बदल गया और नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या समेत 15 शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि लखनऊ में बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली और आसमान में काले बादल छा गए। मौसम विभाग ने 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 10 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है।
Bihar Ka Mausam Live: आज पूरे राज्य में येलो अलर्ट
बारिश और ठनका की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है।
Bihar Ka Mausam Live: चंपारण में आने वाली है बारिश
Bihar Ka Mausam Live: पूरे बिहार में अलर्ट जारी!
बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 16 मार्च को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। अनुमान है कि लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश, ठनका गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। ऐसे हालात को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है, खासकर किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
MP Ka Mausam Live: मध्य प्रदेश में भी आंधी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को उत्तर और दक्षिणी हिस्से के आठ जिलों—ग्वालियर, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में बारिश की संभावना जताई गई है। यह दौर 18 मार्च तक जारी रह सकता है, जिससे इस साल मार्च में पहली बार मावठा गिरने की स्थिति बनेगी।
Rajasthan Ka Mausam Live: राजस्थान के मौसम का हाल
राजस्थान में फिलहाल सक्रिय मौसम का असर 15 मार्च तक रहेगा, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है और कई शहरों में तापमान पिछले दिनों 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। 16 और 17 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 18 मार्च से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके चलते अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।
Bihar Ka Mausam Live: बिहार के इन इलाकों में होगी बारिश
आज तराई के जिलों जैसे पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर तथा सीमांचल के सुपौल, अररिया और किशनगंज में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पटना, गया, भागलपुर और नवादा में भी बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च के लिए चेतावनी जारी की है, जिसके तहत 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। विभाग ने लोगों को खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
Bihar Ka Mausam Live: बिहार के मौसम का हाल
बिहार में गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों के लिए मौसम राहत और आफत दोनों लेकर आया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तर और पूर्वी बिहार के करीब 22 जिलों में अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन और 17 मार्च की रात से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
Rajasthan Ka Mausam Live: राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार देर रात जयपुर, अजमेर, टोंक और दौसा सहित कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, जिससे गर्मी का असर कम हो गया। दिनभर बादलों की आवाजाही और रात की बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई, जिसके चलते जयपुर, कोटा और जोधपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया और अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 15 मार्च को प्रदेश के 10 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूलभरी हवाएं और बादल छाए रहने से दिन का तापमान और गिर सकता है। हालांकि, विभाग का अनुमान है कि 16 और 17 मार्च को मौसम फिर से शुष्क और साफ हो जाएगा।
UP Ka Mausam Live: आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में कैसा है मौसम
ब्रज क्षेत्र के जिलों जैसे आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस में भी बादलों ने दस्तक दे दी है। मथुरा और आगरा में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, जिससे दिन के अधिकतम तापमान में कमी आएगी। बुलंदशहर, संभल और एटा के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में हालांकि धूप खिली रह सकती है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख ठंडा रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को अस्थायी सुकून मिलेगा।
UP Ka Mausam Live: गोरखपुर और देवरिया में आज आसमानी आफत
पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम विभाग ने अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में हवा की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है, यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके आ सकते हैं। बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा और बलरामपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिसके चलते किसानों को खेतों में न जाने की सलाह दी गई है।
UP Ka Mausam Live: राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में मौसम का हाल
राजधानी लखनऊ में आज सुबह से छिटपुट बादल छाए हुए हैं। हालांकि, लखनऊ में बारिश का मुख्य असर अगले 24 घंटों में अधिक देखने को मिलेगा। उन्नाव, हरदोई और बाराबंकी जैसे आसपास के जिलों में भी बादलों की आवाजाही जारी है। अयोध्या और सुल्तानपुर में फिलहाल आसमान साफ है, लेकिन शाम होते-होते यहां भी ठंडी हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। तापमान में गिरावट के कारण रातों में एक बार फिर हल्की गुलाबी ठंड का अहसास हो सकता है।