LIVE

अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! 7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों में गिरेगी बर्फ; जानें आज का मौसम

Aaj ka Mausam 14 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: मौसम विभाग ने आज सात जिलों में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान छ्त्तीसगढ़, राजस्थान और पश्चिमी मध्यम प्रदेश में 15 नवंबर तक शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी यूपी, बिहार, हरियाणा और दिल्ली में 14 नवंबर को सुबह के समय शीत लहर चल सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में स्नॉफॉल का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Pooja KumariUpdated Nov 14, 2025, 20:23 IST
अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! 7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों में गिरेगी बर्फ; जानें आज का मौसम

अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! 7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों में गिरेगी बर्फ; जानें आज का मौसम

Aaj ka Mausam 14 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: देश में ठंड ने प्रचंड रूप लेना शुरू कर दिया है। शीत लहर का दौर भी शुरू हो चुका है। दिल्ली-यूपी जैसे राज्यों में सर्द हवाएं ठंड बढ़ा रही है। सुबह के समय 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। जिससे तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। बिहार, झारखंड और बंगाल में भी ठंड का अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:

NOV 14, 2025 20:22 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान का वेदर अपडेट

NOV 14, 2025 18:46 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

NOV 14, 2025 18:44 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान का हाल

NOV 14, 2025 17:28 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल

NOV 14, 2025 17:27 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

NOV 14, 2025 17:26 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: शीतलहर की चेतावनी!

NOV 14, 2025 14:49 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश के आसार

राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कई जिलों में सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों एक नया पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण 21 से 27 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
NOV 14, 2025 14:01 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में आज मौसम का हाल

बिहार में शुक्रवार को मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। दिन में धूप खिली रहेगी। इस दौरान कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। बिहार में आज अधिकतम तापमान लगभग 26°C तक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 14°C से 16°C के बीच रह सकता है।
NOV 14, 2025 12:56 IST

NCR के शहरों में कितना रहा एक्यूआई

नोएडा में आज सुबह AQI बेहद खराब स्तर पर रहा। यहां एक्यूआई 381 और ग्रेटर नोएडा में 380 दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद में 360, गुरुग्राम में 290 और फरीदाबाद में 256 एक्यूआई दर्ज हुआ।
NOV 14, 2025 11:22 IST

दिल्ली में आज भी 400 पार रहा एक्यूआई

दिल्ली में लगातार चौथे दिन गंभीर श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया। आज सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 401 रहा। इस दौरान राजधानी के 27 निगरानी स्टेशनों में 400 से अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया।
NOV 14, 2025 09:01 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चंडीगढ़ में इस सीजन की सबसे ठंडी रात

चंडीगढ़ में गुरुवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रही। खास बात ये हैं कि चंडीगढ़ का तापमान गुरुवार को धर्मशाला और कसौली जैसे हिल स्टेशन से भी कम दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में पिछले 5 सालों में यह नवंबर में सबसे ठंडी रात रही।
NOV 14, 2025 08:01 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट

आज पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्र प्रयाग, चमोली में पारा तेजी से नीचे लुढ़क सकता है।
NOV 14, 2025 05:41 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: 7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट


आज दिल्ली, पूर्वी यूपी, बिहार और हरियाणा में सुबह के समय शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी 15 नवंबर तक शीतलहर चल सकती है।
NOV 14, 2025 05:41 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज शीतलहर चलने की संभावना


यूपी में आज से ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय कोहरे की चादर भी छाई रह सकती है। साथ ही तापमान में भी कमी आने की संभावना है। आज प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
NOV 14, 2025 05:41 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा


दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। आज सुबह 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या स्मॉग छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।