दिल्ली-यूपी में सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास, पहाड़ों पर भी बदल रहा मौसम; इन राज्यों में अभी भी बारिश का अलर्ट जारी
Aaj ka Mausam 13 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम में मौसम ठंडा होने लगा है। लेकिन दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पहाड़ी राज्यों में भी अगले सप्ताह तक ठंड की दस्तक होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी हिस्से के राज्यों में अभी बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है।
दिल्ली-यूपी में सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास, पहाड़ों पर भी बदल रहा मौसम; इन राज्यों में अभी भी बारिश का अलर्ट जारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: इन जगहों पर हुई बारिश दर्ज
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गाजियाबाद में रात में बढ़ने लगी ठंड
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिवाली पर कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल?
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा में खिली तेज धूप
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में बारिश का कोई अलर्ट नहीं
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में तापमान बढ़ने के आसार
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: केरल में बारिश का अलर्ट
केरल में बारिश का मौसम लगातार जारी है। आज भी ऐसा ही मौसम बरकरार रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 12 से 17 अक्टूबर के बीच राज्य के एक या दो हिस्सों में हर 24 घंटे में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पहाड़ों में ठंड की दस्तक
पहाड़ी राज्यों में आने वाले सप्ताह में ठंड दस्तक देने वाली है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में जल्द ही ठंड का एहसास होने लगा है। इसके साथ ही मैदानी राज्यों में सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा होने लगा है। तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में भी कोई अलर्ट नहीं
बिहार में भी आज मौसम साफ रहने वाला है। सभी जिले ग्रीन जोन में हैं यानी कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। दिन में तापमान 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा सकता है। वहीं शाम होते-होते तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में बारिश के कोई आसार नहीं
उत्तर प्रदेश में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सोमवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में हल्की ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है।
