आज का मौसम, 13 May 2025 IMD Weather Forecast: दिल्ली-नोएडा में बारिश के बाद सुहावना हआ मौसम, बिहार में लू का अलर्ट जारी
16 मई को दिल्ली में बरसेंगे मेघ
आज, 13 मई के बाद अब दिल्ली में 16 मई को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। कभी गर्मी और कभी बारिश के बीच दिल्ली का मौसम अजीब सा बना हुआ है। बारिश को बाद उमस से लोगों को परेशानी होने लगी है।नोएडा में बारिश के बाद सुहावना हुआ मौसम का हाल
शाम होते ही तेज हवाओं के साथ नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। तेज धूप के बाद हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।दिल्ली में भारी बारिश शुरू
आज मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया था। अलर्ट के अनुसार, दिल्ली में भारी बारिश शुरू हो गई है। बारिश से शहर का मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है।दिल्ली में मौसम का हाल
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 13 मई को गर्मी का असर जारी रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, और कभी-कभी हवाएं 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती हैं।यूपी दैनिक मौसम पूर्वानुमान
राजस्थान के मौसम की अपडेट
बिहार में मौसम का हाल
MP में मौसम मेहरबान
मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से आंधी-बारिश का दौर जारी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी गर्मी से राहत रहेगी। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत 7 संभाग के 38 जिलों में मौसम विभाग का बारिश के लिए अलर्ट है।Mumbai Aaj Ka Mausam LIVE: मुंबई में शुरू हुई बारिश
Patna Aaj Ka Mausam LIVE: कैसा रहेगा पटना का मौसम
Raipur Aaj Ka Mausam LIVE: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का दौर चलेगा।Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा और आसपास के क्षेत्रों में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश आ सकती है। इस दौरान तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।भोपाल में बरसेगी बारिश
आज भोपाल में आसमान हल्की बदली भरा रहेगा और इसके साथ धूल भरी आंधी और कुछ तड़क-गरज की संभावना भी जताई गई है। आज हल्की बारिश के भी आसार दिख रहे हैं।चढ़ेगा लखनऊ का पारा
लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। जो आने वाले दिनों में बढ़ता हुआ दिख रहा है।लखनऊ में गर्मी बरकरार
लखनऊ में गर्मी कम नहीं हो रही है और निकट भविष्य में इसकी कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही है। शहर में आज साफ आसमान रहने वाला है, जिससे सूरज की तपिश सीधे महसूस की जा सकेगी।दिल्ली का तापमान
दिल्ली में आज दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। कल से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।दिल्ली में चलेगी हवा
दिल्ली में आज तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। दिन में चलने वाली इन हवाओं से सामान्य तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।गुरुग्राम के बाद दिल्ली में मनचलों ने की छेड़छाड़, बाइक से युवती को मारी टक्कर, 150 मीटर तक घिसटी
सेक्टर-51 और 52 के बीच स्काईवॉक बना गेमचेंजर, एक्वा लाइन पर 85 हजार पहुंची रोजाना राइडरशिप
आजमगढ़ में पूजा के दौरान खूनी खेल,पंडितों से मांगा आधार कार्ड फिर कर दी फायरिंग;पत्नी समेत तीन की मौत
सोशल मीडिया पर फर्जी निवेश ट्रेनिंग का झांसा,करोड़ों की साइबर ठगी,UP STF ने देहरादून से किया गिरफ्तार
UP Election 2027 : पश्चिमी यूपी में नितिन नबीन का 'सामाजिक संपर्क', दलित कार्यकर्ता के घर किया भोजन, बुलडोजर स्वागत पर जताई नाराजगी
© 2026 Times Horizon Private Limited
