बारिश का इंतजार हो सकता है खत्म, उत्तर भारत में अब भी सूरज तपा रहा धरती, यूपी-बिहार में राहत की उम्मीद
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत में 13 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। लेकिन उमस और गर्मी के बीच शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना रहेगी। 14 जून से मौसम में ठंडक घुलने लगेगी और अधिकतम तापमान घटकर 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री हो जाएगा। 15 जून को यह गिरावट और तेज होगी, जब अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इन दिनों के लिए 'थंडरस्टॉर्म विद रेन' का पूर्वानुमान है, जिससे मौसम राहत भरा रहेगा। इसके अलावा 16, 17, 18 और 19 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी, वहीं किसानों के लिए भी यह सकारात्मक संकेत है।
आज भी सबसे गर्म रहा राजस्थान
आज देश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर का दर्ज किया गया। यहां का पारा आज 47.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।दिल्ली में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मामले बढ़े
दिल्ली के अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मामले बढ़ गए हैं। डॉक्टरों कहना है कि पिछले कुछ दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। दिल्ली में भीषण गर्मी का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। धूप में काम करने वालों के स्वास्थ्य पर गर्मी का सबसे अधिक प्रतिकूल असर पड़ता है। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल के श्वसन चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अवि कुमार ने बताया कि ओपीडी के सात से 10 प्रतिशत मरीज भीषण गर्मी से जुड़ी बीमारियों के हैं जबकि पांच से आठ प्रतिशत मरीजों में इससे संबंधित लक्षण हैं।दिल्ली में आज सुबह 31 डिग्री रहा तापमान
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में बाद में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।उत्तर कन्नड़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण कई निचले इलाके और सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इलाके में 11 जून की रात से शुरू हुई लगातार बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। कारवार के प्रमुख शहरी और ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश हुई, सड़कें नालों में बदल गईं और नाले उफान पर आ गए। कारवार में एमजी रोड, गीतांजलि सिनेमा, हाई चर्च क्षेत्र, कोड़ीबाग और साई कट्टे के पास की सड़कों पर जलभराव हो गया और दुकानों, मंदिरों तथा घरों में पानी घुस गया।राजस्थान में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को उदयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज आंधी-बारिश हो सकती है, जबकि जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री दर्ज होने तथा प्रचंड लू का दौर जारी रहने की संभावना है। कल यानी 14 जून को उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने का अनुमान है।राजस्थान में कैसा है मौसम
पूर्वी राजस्थान में आज कहीं कहीं लू चली और बीती रात गर्म रही, कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा, कुछ इलाकों में भीषण हीटवेव भी दर्ज की गई।दिल्ली में जल्दी आ सकता है मानसून
मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून आने को लेकर ये पूर्वानुमान जताया है कि इस साल मानसून करीब 10 दिन पहले आ सकता है। दिल्ली में मानसून आने की आधिकारिक तारीख 30 जून होती है लेकिन इस बार 20 तारीख को ही संभावना जताई जा रही है।दक्षिणी राज्यों में आज भी बारिश
देश के दक्षिणी इलाके में आज भी बारिश -गोवा, तटीय कर्नाटक को रेड वार्निंग दी गई है और इन इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।MP में बारिश के साथ लू
मध्य प्रदेश में गर्मी के साथ आंधी-बारिश का दौर भी चल रहा है। कई जिलों में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आज उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के 12 जिलों में लू का अलर्ट है।कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम
लखनऊ में आज भी दिन काफी गर्म रहने वाला है। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम के समय कुछ बादल दिख सकते हैं। लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।दिल्ली में दिख रही बारिश की उम्मीद
दिल्ली में आज बारिश की कुछ संभावना दिख रही है लेकिन हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शनिवार को किसी तरह की चेतावनी नहीं है और साथ ही आंधी-पानी की संभावना भी जताई गई है।यूपी में लू का ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों, पश्चिमी और पूर्वी में दिन के समय कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी भाग में येलो अलर्ट जारी किया गया है।बिहार में कल डेहरी रहा सबसे गर्म
कल बिहार में डेहरी का पारा सबसे गर्म रहा। डेहरी में कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इसके बाद गोपालगंज में सबसे अधिक तापमान रहा। गोपालगंज में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कल से दिल्ली में बारिश
शनिवार से दिल्ली में तड़क-गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।गर्मी का कहर अभी खत्म नहीं
दिल्ली में रेड अलर्ट हटा लिया गया है, अब यहां हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना बनती दिख रही है।बिहार में इन शहरों में आज बारिश
बिहार के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबादी होने की संभावना है। राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कैमूर, रोहतास एवं बक्सर जिलों के एक या दो जगहों पर तड़क-गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।बिहार में मानसून देर
हर साल 13 से 15 जून को बिहार में मानसून के आने की तारीख मानी जाती है। मौसम विभाग ने मानसून में देरी के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने हाल के तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की बात भी कही है। हालांकि, 16 जून से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।यूपी में कब बरसेंगे बादल
यूपी में सूरज की तपिश हाल बेहाल कर रही है। हालांकि पूर्वांचल के इलाकों में थोड़ी राहत दिख सकती है। शनिवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।Assam Earthquake: असम में सुबह-सुबह कांपी धरती, नगांव में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप
CEC के खिलाफ आज चुनाव आयोग तक मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन, जंतर-मंतर-ECI मुख्यालय पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Vadodara News: पहचान छिपाई, शादी का झांसा दिया और..., युवती के साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra News: हिंगोली में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों के बीच 2 लोगों की मौत और 7 घायल, दमकल की गाड़ी भी जली
Gwalior News: इतने कम मोमोज? बस इतना सा सवाल और भड़क गया दुकानदार, फेंका युवक पर खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा चेहरा और कान
© 2026 Times Horizon Private Limited
