LIVE

होली से पहले ही इन राज्यों में सताने लगी गर्मी, नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, रंगों के त्योहार पर बरसेंगे बदरा

होली से पहले ही इन राज्यों में सताने लगी गर्मी, नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, रंगों के त्योहार पर बरसेंगे बदरा
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव पहाड़ी राज्यों समेत मैदानी इलाकों के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। इसके कारण यूपी, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होने की संभावना है। इस बार होली के समय बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है। जिससे कोल्ड डे की स्थिति फिर बन सकती है और लोगों को कड़ाके की ठंड परेशान कर सकती है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
Mar 12, 2025 | 05:00 PM IST

दिल्ली में होलिका दहन के दिन बारिश की संभावना

दिल्ली में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के दिन दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Mar 12, 2025 | 03:46 PM IST

नोएडा में तेज हवाएं चलने से सुहावना हुआ मौसम

नोएडा में सुबह से ही तेज हवाओं का दौर जारी है। यहां दोपहर में खिली धूप के साथ भी तेज हवाएं चलती रही हैं। इससे शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि होली के दिन यहां कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
Mar 12, 2025 | 01:06 PM IST

केरल में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे केरल राज्य में आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं और बारिश से प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा।
Mar 12, 2025 | 11:43 AM IST

तमिलनाडु के इन 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट



मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज झमाझम बारिश हो सकती है।
Mar 12, 2025 | 10:33 AM IST

राजस्थान में कल से घटेगा तापमान

राजस्थान में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 -8 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आगामी 48 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। 13 मार्च से प्रदेश में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
Mar 12, 2025 | 08:53 AM IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में पहाड़ों पर छाए बादल, हुई बूंदाबांदी

Mar 12, 2025 | 08:18 AM IST

हरियाणा के झज्जर में छाया घना कोहरा

Mar 12, 2025 | 07:06 AM IST

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार का मौसम फिलहाल शुष्क दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में3-4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 12 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में एक्टिव हो सकता है। जिसका असर बिहार के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे।
Mar 12, 2025 | 06:09 AM IST

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट


उत्तराखंड में आज कुछ जिलों में बारिश होने की संभवाना जताई जा रही है। होली पर भी मौसम विभाग ने बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। इसके अलावा 12 और 13 मार्च को उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली में बर्फबारी का भी अलर्ट है। वहीं 14 से 16 तक प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
Mar 12, 2025 | 06:09 AM IST

एमपी में सताने लगी धूप की तल्खी


मध्य प्रदेश में धूप की तल्खी बढ़ती जा रही है। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मार्च के दूसरे हफ्ते में ही लोगों को गर्मी सताने लगी है। मंगलवार को एमपी के ज्यादातर जिलों में तापमान 34 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म शहर रतलाम दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आने वाले दो-तीन दिनों में प्रदेश में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
Mar 12, 2025 | 06:08 AM IST

यूपी में होली के समय होगी बारिश


उत्तर प्रदेश में इन दिनों शुष्क मौसम दर्ज किया जा रहा है। रात के समय भी अब हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन दिन का पारा ऊपर चढ़ रहाहै। मंगलवार को यूपी में लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक मौसम साफ दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में यूपी के मौसम में बदलाव होने वाला है। प्रदेश में होली के समय बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 13 से 15 मार्च तक पश्चिमी हिस्से में बारिश होने के आसार हैं।
Mar 12, 2025 | 06:08 AM IST

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज


राजस्थान में 13 से 15 मार्च के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मौसम पर पड़ेगा। जिससे आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही उत्तर-पश्चिम व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। वहीं 14 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
Mar 12, 2025 | 06:08 AM IST

दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं


दिल्ली में मंगलवार को इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शहर में आर्द्रता का स्तर 87 से 35 प्रतिशत के बीच रहा। आईएमडी ने बुधवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 17 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।