LIVE

आज का मौसम, 12 June 2025 IMD Weather Forecast: भीषण गर्मी से त्रस्त हुआ राजस्थान, देश में इन जगहों पर रहेगी हल्की बरसात की संभावना

आज का मौसम 12 June 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी से हाल बेहाल है। दूसरी तरफ दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज का मौसम भी कल की तरह ही रहने वाला दिख रहा है। राजस्थान में बीते दिन पारा 48 डिग्री तक चला गया था।
Weather Blog
आज का मौसम 12 June 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): देश भर में मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण के इलाकों में मानसूनी बारिश आ रही है। वहीं उत्तरी क्षेत्रों में गर्मी अपने चरम पर है। दिल्ली और आस पास के इलाकों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आइए देश भर के मौसम पर एक नजर बनाए रखते हैं और देखते हैं आपके शहर का हाल।
Jun 12, 2025 | 06:57 PM IST

दिल्ली में कल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल यानी शुक्रवार को भी गर्मी का कहर जारी रहेगा। हीटेवव चलने के साथ-साथ तापमान 45 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

Jun 12, 2025 | 05:56 PM IST

दिल्ली में ऐसा रहेगा शाम का मौसम

दिल्ली में आज शाम का तापमान 42°C तक पहुंच जाएगा। शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 4km/h रहने की संभावना है।
Jun 12, 2025 | 05:50 PM IST

IMD ने जारी की बहु मौसम संबंधी चेतावनी

Jun 12, 2025 | 04:20 PM IST

इन जगहों पर हल्की बरसात की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों में केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बरसात हो सकती है। साथ ही, 16 तक तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
Jun 12, 2025 | 03:48 PM IST

IMD जयपुर ने जारी की वेदर अपचडेट

Jun 12, 2025 | 02:46 PM IST

बिहार में यहां बरसेंगे बादल

Jun 12, 2025 | 01:49 PM IST

जयपुर में तीन दिन राहत नहीं

राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के साथ लू चलने के आसार हैं।
Jun 12, 2025 | 12:52 PM IST

यूपी में कैसा है लू का हाल

Jun 12, 2025 | 12:11 PM IST

कर्नाटक में बारिश का रेड अलर्ट

कर्नाटक में मौसम विभाग के रेड अलर्ट जारी करने पर धारवाड़ के डिप्टी कमिश्नर ने स्कूलों और कॉलेजों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में कई जगह तेज बारिश की आशंका जताई है।
Jun 12, 2025 | 11:35 AM IST

बिहार में आंधी-बारिश

उत्तर बिहार के जिलों में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Jun 12, 2025 | 10:54 AM IST

दिल्ली में आज भी गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी कि दिल्ली में आज की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है और शुक्रवार को राजधानी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
Jun 12, 2025 | 10:25 AM IST

कैसा रहेगा पटना का मौसम

Jun 12, 2025 | 10:08 AM IST

MP का मौसम आज से लेगा करवट

आज से मध्य प्रदेश का मौसम में एक बार फिर करवट बदल सकता है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
Jun 12, 2025 | 09:56 AM IST

दिल्ली का हीट इंडेक्स रहा 50 पार

राजधानी दिल्ली इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि हीट इंडेक्स यानी महसूस होने वाला तापमान 51.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए आज के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।
Jun 12, 2025 | 09:32 AM IST

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान

12 जून 43-45°C- कई इलाकों में हीट वेव
13 जून 43-45°C- कुछ इलाकों में हीट वेव
14 जून 40-42°C- हल्की राहत
15-17 जून 37-39°C- हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
Jun 12, 2025 | 08:10 AM IST

यूपी में बदलेंगे हालात

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति 13 जून तक बनी रहेगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 जून के बाद से गर्मी में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
Jun 12, 2025 | 07:07 AM IST

आज भी तपेगी दिल्ली

कल यानी बुधवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलीं हैं। आज भी कमोबेश ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। IMD के अनुसार 12 जून तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।
Jun 12, 2025 | 06:19 AM IST

राजस्थान को कब मिलेगी राहत

हालांकि लोगों को 13 जून तक भीषण गर्मी और लू झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को बीकानेर संभाग में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, जैसलमेर, बाड़मेर में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
Jun 12, 2025 | 05:46 AM IST

2019 के बाद इतना चढ़ा पारा

श्रीगंगानगर में आज इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। श्रीगंगानगर में साल 2019 के बाद जून में सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। 2019 में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
Jun 12, 2025 | 05:46 AM IST

सबसे अधिक तापमान

कल देश में सबसे अधिक तापमान राजस्थान के श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। 11 जून को श्रीगंगानगर का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Jun 12, 2025 | 05:46 AM IST

कब भींगेगी दिल्ली

दिल्ली में बारिश की संभावना कल, यानी 13 तारीख को जताई जा रही है। इससे लू के प्रकोप में कुछ कमी आएगी।
Jun 12, 2025 | 05:46 AM IST

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज भी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। पूरी दिल्ली में आज हीटवेव का भी रेड अलर्ट जारी है। NCR के इलाकों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 12, 2025 | 05:45 AM IST

हीटवेव के रेड अलर्ट जारी

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गर्मी का कहर दिख रहा है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।