आज का मौसम, 11 March 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश के इन हिस्सों में सताने लगी तेज गर्मी, हीटवेव का येलो जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला
'ज्यादातर भाजपा विधायक अपराधी हैं'
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर राज्यसभा में हंगामा
ऐसे ही टेस्ट करते जा रहे हैं
टेस्ट करने के लिए ये पोस्ट डाली जा रही है, अभी चेक कर लें कि ठीक है या नहीं... आगे से ऐसे ही करते रहेंगे।हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ होगी बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार से शुक्रवार तक गरज के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई। केलांग में एक सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि गोंदला में बहुत कम बर्फबारी हुई। इस बीच, रोहतांग में अटल सुरंग के पास बर्फबारी की सूचना के बाद लाहौल एवं स्पीति में पुलिस ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।इन जगहों पर हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम राजस्थान में भी हीटवेव चलने की संभावना जताई है। यहां 11 से 12 मार्च के दौरान हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा विदर्भ में 11 से 13 मार्च के दौरान हीटवेट का अलर्ट है। वहीं ओडिशा में 13 और 14 मार्च को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।गुजरात में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी
गुजरात में भी तेज गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने 10 से 12 मार्च तक गुजरात में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह गुजरात में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसके बाद भुज में 40.4 डिग्री, सुरेंद्रनगर में 40.5 डिग्री, गांधीनगर में 39.2 डिग्री, अहमदाबाद में 38.7 डिग्री और सूरत में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।महाराष्ट्र में तपा रही गर्मी
महाराष्ट्र के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जिस कारण यहां बहुत गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार अकोला में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा सोलापुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, ब्रह्मपुरी की 39.4 डिग्री, सांगली का 39 डिग्री और जेउर का 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।तमिलनाडु में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु के दक्षिणी भाग में 11 मार्च को आंधी तूफान चलने के आसार हैं। साथ ही बहुत भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।नोएडा में 25 दिनों तक पूरी तरह बंद रहेगी गंगाजल की सप्लाई, गंगनहर की सफाई के चलते जल संकट की आशंका
दिल्ली पुलिस की कड़ी तैयारी, बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर तुरंत हिरासत के आदेश, 35,000 जवान और 6 डिटेंशन सेंटर तैयार
नोएडा में 10 दिन की पाबंदी! क्या खुला, क्या बंद? धारा 163 लागू, जानें हर जरूरी बात
दिल्ली में आज ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्त एडवाइजरी, 30 रास्तों पर डायवर्जन
Patna News: पटना में ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर बाइक राइडर की हत्या, परिजनों में कोहराम, पुलिस छावनी में बदला इलाका
© 2026 Times Horizon Private Limited
