LIVE
बिहार-यूपी में सुबह-शाम बढ़ी सिहरन, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना; जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर का हाल
Aaj ka Mausam 10 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक बदलते मौसम ने गर्मी की तपिश को कम कर दिया है। अगले एक सप्ताह में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ ठंडक का अहसास बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, वीकेंड तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर बिजली की गर्जना के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
Aaj ka Mausam 10 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloudburst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: देशभर में मानसून के विदाई का समय लगभग आ चुका है। जल्द ही पूरे देश से मानसून लौट जाएगा लेकिन इसी के साथ मौसम ने नया रुख अख्तियार कर लिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तापमान घटकर 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे सुबह और शाम की हवा में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम और रखते हैं नजर पल-पल की अपडेट्स पर।
OCT 10, 2025 19:43 IST
OCT 10, 2025 19:42 IST
OCT 10, 2025 18:42 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल
अगले 3-4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष भागों, सम्पूर्ण झारखंड और छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
OCT 10, 2025 18:41 IST
OCT 10, 2025 18:40 IST
OCT 10, 2025 16:32 IST
OCT 10, 2025 15:23 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: गाजियाबाद में तापमान
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शाम के दौरान तापमान में और कमी आने की संभावना है।
OCT 10, 2025 15:21 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नोएडा में आज का मौसम
नोएडा में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। लेकिन शाम होते ही यहां मौसम में बदलाव होगा और ठंडक का अहसास होगा। नोएडा में सुबह-शाम वाली गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
OCT 10, 2025 13:52 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में गुलाबी ठंड की दस्तक
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के बाद से दिल्ली में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन से समय तेज धूप खिली रहती है, लेकिन शाम और रात के दौरान ठिठुरन महसूस की जा रही है।
OCT 10, 2025 12:40 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में भी सिहरन
उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में अचानक ठंडक बढ़ गई है। जोधपुर, चूरू, गंगानगर, अजमेर सहित 20 से अधिक शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पाली में बीती रात सबसे अधिक सर्द रही। तापमान में आई इस गिरावट के चलते अब राज्य में रात के समय कूलर और पंखों का इस्तेमाल बंद हो गया है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर राजस्थान के मौसम पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
OCT 10, 2025 12:15 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों तक कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ में आज से वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है। इस बीच कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 10, 2025 09:56 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड का मौसम
झारखंड के कई क्षेत्रों, जैसे धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, सिंहभूम, रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और सिमडेगा में आज दोपहर बाद वज्रपात और मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, वर्तमान में किसी भी प्रकार का मौसम संबंधी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
OCT 10, 2025 08:14 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: क्यों गिर रहा यूपी बिहार का पारा
सुबह के समय यूपी-बिहार के इलाकों में मौसम ठंडा होने लगा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवाओं ने अब पूरी तरह सक्रियता पकड़ ली है। इन हवाओं के चलते हवा में नमी घट रही है और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। यही वजह है कि सुबह और शाम के समय ठंडक का एहसास बढ़ गया है।
OCT 10, 2025 08:08 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिनभर कैसा रहेगा पटना का मौसम
राजधानी पटना में आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी। सुबह-शाम की ठंडक के बीच दोपहर की धूप सुकूनभरी महसूस होगी। दिन में तापमान जहां 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, वहीं रात के समय यह गिरकर करीब 23 डिग्री तक जा सकता है।
OCT 10, 2025 08:05 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में कैसा है मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग, पटना के अनुसार, आज सुबह पटना एयरपोर्ट पर तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
OCT 10, 2025 07:17 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज सुपौल और किशनगंज में बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि बिहार के अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं महसूस की जा रही हैं। राज्य से जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है, जिससे बारिश की संभावना अब बेहद कम रह गई है। इसी कारण किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
OCT 10, 2025 06:51 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग लखनऊ ने राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, जिसका मतलब है कि कल कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रह सकती है, जिससे ठंडक का असर महसूस होने लगेगा।
OCT 10, 2025 06:51 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है और माहौल बेहद सुहावना हो गया है। हाल ही में हुई बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के असर से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी पूरी तरह से गायब हो गई है। स्थिति ऐसी है कि लोगों ने एसी और कूलर बंद कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि किसी बड़ी मौसमी गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं।
