LIVE
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने दिल्ली-यूपी में बढ़ाई ठंड, इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 10 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश में सर्दी का प्रकोप शुरू होने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। कहीं-कहीं शीतलहर भी लोगों को परेशान कर रही है। पहाड़ी राज्यों में बदलते मौसम का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ रही है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी है, जहां मानसून के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है। दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का सितम भी बरकरार है।
Aaj ka Mausam 10 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में ठंड जोर पकड़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं के चलते दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में पारा तेजी से लुढ़क रहा है। इसके साथ ही ठंड का एहसास भी बढ़ने लगा है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु और केरल के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
NOV 10, 2025 21:00 IST
NOV 10, 2025 20:59 IST
NOV 10, 2025 20:57 IST
NOV 10, 2025 17:40 IST
NOV 10, 2025 17:40 IST
NOV 10, 2025 17:38 IST
NOV 10, 2025 15:00 IST
NOV 10, 2025 14:19 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मध्य प्रदेश में उत्तरी सर्द हवाओं के चलते ठंड ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
NOV 10, 2025 13:48 IST
Delhi Pollution: दिल्ली में धुंध के साथ हुई सुबह की शुरुआत
दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध छाई रही। इसी के साथ वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही और कई इलाकों में दृश्यता भी कम रही। सीपीसीबी के आकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 345 दर्ज किया गया।
NOV 10, 2025 12:48 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने अगले दो दिनों में तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, विरुधुनगर और थूथुकुडी सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है, क्योंकि गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बिजली और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
NOV 10, 2025 10:03 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में बारिश से लुढ़का पारा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर और बढ़ सकता है।
NOV 10, 2025 10:02 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: सफदरजंग और लोधी रोड में कितना रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.4 दर्ज किया गया। वहीं लोधी रोड में 10.8 न्यूनतम तापमान रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सफदरजंग और लोधी रोड में 28.1°C रहा, जबकि पालम में दिन का तापमान सबसे कम 25.5°C दर्ज किया गया।
NOV 10, 2025 10:01 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में बढ़ी सर्दी, आयानगर रहा सबसे ठंडा इलाका
दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ गई है। यहां न्यूनतम तापमान 9.9°C तक लुढ़क गया है। इस दौरान सबसे ठंडा इलाका आयानगर दर्ज किया गया। सोमवार सुबह जारी मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान कई इलाकों में सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान आयानगर में 9.9°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है।
NOV 10, 2025 09:27 IST
NOV 10, 2025 08:32 IST
NOV 10, 2025 07:55 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु और केरल में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु और केरल के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान समुद्री किनारे से मछुआरों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
NOV 10, 2025 06:54 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड मे ठंड मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और हजारीबाग शामिल हैं।
NOV 10, 2025 05:48 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में शीतलहर चलने के आसार
उत्तराखंड में ठंड ने जोर पकड़ लिया है, साथ ही शीतलहर का सितम भी शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम के समय मसूरी, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में शीत लहर लोगों को परेशान कर सकती है।
NOV 10, 2025 05:48 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार में तापमान लुढ़कने से बढ़ी ठंड
बिहार के ग्रामीण इलाकों में ठंड की एंट्री पूरी तरह से हो चुकी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते बिहार में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। सीमांचल के इलाकों में भी तापमान तेजी से गिर रहा है। जिससे ठंड का एहसास लगातार बढ़ रहा है। आज बिहार में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का या मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है।
NOV 10, 2025 05:48 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। सुबह के समय 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। जिससे सुबह के समय सर्दी का एहसास ज्यादा होगा। आने वाले दिनों में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे ठंड भी बढ़ने की संभावना है।
