LIVE

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, आज कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Aaj ka Mausam 08 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। जम्मू-कश्मीर में रविवार को अमरनाथ यात्रा आधार शिविर जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली में बीते दिनों की तुलना में रविवार को तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि अब राजधानी में फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे ठंडी में भी इजाफा होने की संभावना है।

Pooja KumariUpdated Dec 8, 2025, 19:10 IST
Follow on Google News
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, आज कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, आज कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Aaj ka Mausam 08 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। आज जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सर्द हवाओं के चलते एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार और मंगलवार को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की बहुत अधिक संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

DEC 08, 2025 19:08 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान के फतेहपुर में पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है जहां रविवार रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र के मुताबिक अन्य स्थानों पर बीती रात न्यूनतम तापमान नागौर में 5.0 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर के लूणकरणसर में 5.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू और अलवर में 6.8 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 6.9 डिग्री, करौली में 7.6 डिग्री और पिलानी (झुंझुनू) में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।राज्य में दूसरी जगहों पर न्यूनतम तापमान आठ से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
DEC 08, 2025 16:50 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मौसम पूर्वानुमान बिहार

DEC 08, 2025 16:49 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल

DEC 08, 2025 16:48 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी

DEC 08, 2025 16:47 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

DEC 08, 2025 14:49 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी के मौसम का हाल

सुबह साढ़े 9 बजे तक प्रयागराज में तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां लगभग दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही थीं। बहराइच में तापमान 12.2 डिग्री, लखनऊ में 16 डिग्री, गोरखपुर में 14.4 डिग्री, बरेली में 14 डिग्री और झांसी में 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
DEC 08, 2025 12:18 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 8–9 दिसंबर यानी आज और कल, शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। IMD की सलाह है कि गर्म कपड़े पहनें और सुरक्षित रहें।
DEC 08, 2025 11:37 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: डल झील पर छाया कोहरा

DEC 08, 2025 11:23 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट के आसार


आईएमडी के मुताबिक पश्चिम भारत में अगले तीन-चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।
DEC 08, 2025 10:57 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट


आईएमडी ने 8 से 12 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को और ओडिशा में भी मंगलवार तक कोहरे की बहुत संभावना है।
DEC 08, 2025 10:57 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update:पश्चिमी बंगाल में दार्जिलिंग रहा सबसे ठंडा


पश्चिम बंगाल में रविवार को मैदानी इलाकों में इस सर्दी में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया और बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सप्ताह पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में शुष्क मौसम रहेगा तथा उत्तरी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। दार्जिलिंग 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे ठंडा रहा, जबकि अन्य हिमालयी पर्यटन शहर कलिम्पोंग 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
DEC 08, 2025 10:57 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कोलकाता में आज कैसा रहेगा मौसम


कोलकाता में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो जाएगी। आज कोलकाता में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
DEC 08, 2025 09:16 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। अगले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
DEC 08, 2025 09:16 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में शीतलहर का प्रकोप


झारखंड के कुछ हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। रविवार को राज्य के आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बोकारो, देवघर, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा और रांची इन आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुमला में राज्य में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डाल्टनगंज में 6.5 डिग्री और जमशेदपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 08, 2025 08:02 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में शीतलहर से मिलेगी राहत


मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक ताजा लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, जिससे शीत लहर से राहत मिलेगी।
DEC 08, 2025 08:01 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव


राजस्थान भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रविवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 2.3 डिग्री से थोड़ा अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार, लूणकरणसर (बीकानेर) में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद दौसा में छह डिग्री, चूरू में 6.3 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में 6.4 डिग्री और झुंझुनू में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 08, 2025 07:09 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय धुंध भी छाई रह सकती है। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 6.8 डिग्री से अधिक है लेकिन सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत रही।
DEC 08, 2025 07:09 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड


पंजाब में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि फिरोजपुर में छह डिग्री, अमृतसर में 6.1 डिग्री, लुधियाना में 6.8 डिग्री और पटियाला में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 08, 2025 07:09 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा में कहां-कितना रहा तापमान


हरियाणा में रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान(4.6 डिग्री सेल्सियस) नारनौल में दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, हिसार में 6.2 डिग्री, सिरसा में 6.6 डिग्री, करनाल में सात डिग्री, रोहतक में 7.8 डिग्री और अंबाला में 9.8 डिग्री रहा।
DEC 08, 2025 05:58 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में घने कोहरे का अलर्ट


आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार तक कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। बिलासपुर जिले में भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और मंडी जिले में बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में सोमवार तक घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है।