LIVE

Aaj ka Mausam 06 January 2026 LIVE: पहाड़ों में आज बारिश मचाएगी आफत! यूपी-बिहार में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक जारी; पढ़ें IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam 06 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। कई राज्य शीतलहर की गिरफ्त में हैं। जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कई जगहों पर दिन में धूप भी बेअसर साबित हो रही है। जिससे लोगों का ठंड में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग विभाग ने उत्तर भारत के 3 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 15 शहरों में शीतलहर का प्रचंड रूप भी देखने को मिल सकता है।

Pooja KumariUpdated Jan 6, 2026, 13:19 IST
Follow on Google News
Aaj ka Mausam 06 January 2026 LIVE: पहाड़ों में आज बारिश मचाएगी आफत! यूपी-बिहार में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक जारी; पढ़ें IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam 06 January 2026 LIVE: पहाड़ों में आज बारिश मचाएगी आफत! यूपी-बिहार में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक जारी; पढ़ें IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam 06 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिनमें उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। इन राज्यों में ऊंचाई वाले हिस्से में बारिश की अधिक तीव्रता रहेगी। वहीं उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। वहीं मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्य घने कोहरे और भीषण ठंड की मार झेल रहे हैं। आज भी कई शहरों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 06, 2026 13:45 IST

भोपाल में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग केंद्र ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भी प्रदेश के कई जिलों में फॉग तो कई में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। आने वाले समय में भी प्रदेश में मौसम ऐसा बी बना रहेगा।
JAN 06, 2026 13:16 IST

राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, भीलवाड़ी, राजसमंद, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, झुंझुनूं, सीकर और कोटा में कोल्ड डे के साथ घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JAN 06, 2026 13:02 IST

फिर 300 के पार पहुंचा दिल्ली का एक्यूआई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर 300 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली के एक्यूआई 301 दर्ज किया गया है। इसका अर्थ ये है कि दिल्ली की हवा में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी भी जारी है।
JAN 06, 2026 12:20 IST

राजस्थान में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में लगातार कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के अनेक इलाके शीतलहर की चपेट में हैं और राजधानी जयपुर सहित अनेक जिलों के विद्यालयों में छुट्टियां कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने तथा घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने मंगलवार सुबह बताया कि बीते चौबीस घंटे में राज्य में अनेक जगह घना कोहरा दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी घना कोहरा छाया रहा। राज्य के अनेक इलाकों में लगातार शीत लहर एवं शीत दिवस दर्ज किया गया है। बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान डूंगरपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 4.1 डिग्री, माउंट आबू में 4.4 डिग्री, पाली में 4.7 डिग्री, गंगानगर में 5.1 डिग्री, फतेहपुर में 6.7 डिग्री एवं जयपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर इस मौसम में पहली बार घना कोहरा देखा गया।
JAN 06, 2026 11:05 IST

मध्य प्रदेश में भीषण ठंड का प्रकोप

मध्य प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे का प्रकोप छाया हुआ है। लगभग सभी जिलों में शीतलहर की स्थिति देखने को मिल रही है। आज सुबह भी अधिकतर जिलों में घने कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
JAN 06, 2026 07:35 IST

मथुरा में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी

JAN 06, 2026 06:32 IST

दिल्ली में ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में शरण ले रहे लोग

JAN 06, 2026 05:33 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हरियाणा और पंजाब में भीषण ठंड


हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में सोमवार को कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही और हरियाणा का नारनौल तीन डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। पंजाब में बठिंडा और फरीदकोट भी भीषण ठंड की चपेट में रहे, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 06, 2026 05:33 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: गुलमर्ग में सीजन की सबसे सर्द रात


कश्मीर के गुलमर्ग में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां पारा गिरकर शून्य से करीब नौ डिग्री नीचे पहुंच गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पिछली दो रातों से गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ था। वहीं, श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई और यह शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात यह तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
JAN 06, 2026 05:33 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों में अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। छह-सात जनवरी को सोलन, सिरमौर और कांगड़ा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर और बिलासपुर, हमीरपुर एवं मंडी जिलों में छह से नौ जनवरी तक घने कोहरे का 'येलो' अलर्ट जारी किया है।
JAN 06, 2026 05:33 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में तापमान में गिरावट


हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को ठिठुरन वाली शीत लहर की स्थिति रही और लाहौल स्पीति जिले के ताबो में साल की सबसे ठंडी रात देखी गई, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कई स्थानों पर पारा जमाव बिंदु यानी शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और कल्पा में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि नारकंडा और सोलन में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।