उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड, जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: नोएडा में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मौसम ठंडा बना हुआ है। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, दिन के समय मौसम में गर्माहट महसूस की जा रही है। तापमान की बात करें तो आज नोएडा का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि दिन के समय खिली तेज धूप में एक बार फिर गर्माहट महसूस होने लगी है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार
Delhi air quality sees slight improvement, AQI remains in 'poor' category
— ANI Digital (@ani_digital) November 5, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/Xe4wUvIEkN #Delhi #AQI #PoorCategory pic.twitter.com/hdZ8bqLSyh
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली में एक्यूआई कितना है
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली का एक्यूआई 228 दर्ज किया गया है, जो मंगलवार सुबह 309 था। कल दिन के समय चली हवाओं के कारण शहर के एक्यूआई में सुधार देखने को मिला है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में सुबह-शाम की ठंड का दौर जारी है। इस बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में 2 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तराखंड में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
यूपी में मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन के समय खिली तीखी धूप में अब कमी आने लगी है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गांव समेत शहरी इलाकों में भी कोहरा छाया हुआ है। ठंड से लोगों को कांपते हुए देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में और कमी आएगी।आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कोहरा और धुंध देखने को मिल रही है। सुबह के समय और देर रात में कंपकंपा देने वाली सर्दी हो रही है। दिन के समय एक बार फिर मौसम बदल गया है और हल्की गर्मी महसूस हो रही है। लेकिन माना जा रहा है कि आगामी दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान पानी में डूबे 6 बच्चे
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप, मंदिर के पास हुई हैवानियत, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे दरिंदे
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अफसर इधर से उधर, 14 जिलों को मिले नए DM
ANTF Conference: नशे के कारोबार पर लगाम के लिए केंद्र और राज्यों की बड़ी बैठक आज , 36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुख होंगे शामिल
पुणे केतन अग्रवाल मर्डर में नया मोड़, पिता का बड़ा आरोप-मंगेतर सिया के परिजनों की भी है साजिश में भूमिका?
© 2026 Times Horizon Private Limited
