LIVE
Aaj ka Mausam 02 October 2025 LIVE: नया मौसमी सिस्टम लाएगा जोरदार बारिश; ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, यूपी में अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
Aaj ka Mausam 02 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: बरसात के मौसम के बाद देश के उत्तरी इलाके में अचानक बढ़ी गर्मी से राहत दिलाने एक नया मौसमी सिस्टम एक्टिव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के असर से 2 से 5 अक्टूबर के दौरान भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
Aaj ka Mausam 02 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloudburst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसमी गतिविधियां दिखाई देंगी। दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, MP और बिहार समेत दक्षिण-पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के बाद भी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण बरसात की खेप देखी जा सकती है। आइए जाानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम और नजर रखते हैं पल-पल की अपडेट्स पर।
OCT 02, 2025 14:18 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हरियाणा के इन इलाकों में अलर्ट
तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, झज्जर, रोहतक और सोनीपत जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवाएं और आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे स्थानीय स्तर पर जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है।
OCT 02, 2025 13:42 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कई राज्यों में आएगी भारी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत निम्न दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और तेजी से उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ तट की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से अगले पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति भी काफी तेज रहने की आशंका है। इसी क्रम में ओडिशा में गुरुवार सुबह जोरदार बारिश दर्ज की गई, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ।
OCT 02, 2025 13:10 IST
OCT 02, 2025 11:29 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आ सकती है बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। इसके बाद 3 और 4 अक्टूबर को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान वातावरण में नमी और उमस बनी रह सकती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
OCT 02, 2025 10:49 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम का हाल
राजधानी लखनऊ में भी अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहेगा। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। गुरुवार को एक-दो बार बारिश के छींटे पड़ सकते हैं और बिजली गिरने की भी संभावना है।
OCT 02, 2025 09:01 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के 27 जिलों में अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार 2 से 7 अक्टूबर तक बिहार के पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश की आशंका है। कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की संभावना है।
OCT 02, 2025 08:16 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
आज पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों और पूर्वी यूपी के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 4 और 5 अक्टूबर के बीच 48 घंटे के लिए उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज वर्षा और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं
OCT 02, 2025 08:15 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी के इन इलाकों में आएगी बारिश
सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया समेत सभी दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।
OCT 02, 2025 07:06 IST
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से 2 दिन तक हल्की से मध्यम हवाओं के साथ बौछारें मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी। दशहरे के दिन यानी आज भी बारिश हो सकती है।
