LIVE

Aaj ka Mausam 02 December 2025 LIVE: दिल्ली-यूपी से लेकर पहाड़ों तक बढ़ी ठंड, दितवाह के असर से तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट

Pooja KumariUpdated Dec 2, 2025, 14:55 IST

Aaj ka Mausam 02 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दितवाह अब गहरे अवदाब में बदल गया है। यह सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके प्रभाव से 6 दिसंबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में शीत लहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Aaj ka Mausam 02 December 2025 LIVE: दिल्ली-यूपी से लेकर पहाड़ों तक बढ़ी ठंड, दितवाह के असर से तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 02 December 2025 LIVE: दिल्ली-यूपी से लेकर पहाड़ों तक बढ़ी ठंड, दितवाह के असर से तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam 02 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: चक्रवाती तूफान दितवाह अब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली में बीते दिन इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यूपी में भी आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर भी महसूस हो रही है। मनाली में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

DEC 02, 2025 14:55 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्लीवासियों को अब सताएगी शीतलहर

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। दिन में हल्की धूप भी खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही दिन का तापमान भी नीचे लुढ़क सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान के 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
DEC 02, 2025 14:53 IST

दिल्ली में आज सुबह 340 दर्ज हुआ एक्यूआई

दिल्ली में मंगलवार को हवा जहरीली रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 340 रहा, जो सोमवार सुबह नौ बजे 301 था। सीपीसीबी के ‘समीर’ ‘ऐप’ के आंकड़ों के अनुसार, 39 निगरानी केन्द्रों में से दो - चांदनी चौक और विवेक विहार में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में रही, जहां एक्यूआई 400 के पार था।
DEC 02, 2025 11:40 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद चार जिलों के स्कूल-कॉलेज में छुट्टी

तमिलनाडु में साइक्लोन दितवाह के बचे हुए असर से लगातार भारी बारिश ने कई इलाकों में आम जनजीवन पर असर डाला है। इस कारण राज्य के चार जिलों, चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में मंगलवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि कोस्ट के पास बना डीप डिप्रेशन तेज बारिश लाता रहेगा।
DEC 02, 2025 10:29 IST

Delhi Air Pollution: दिल्ली के कई इलाके स्मॉग से घिरे दिखे

DEC 02, 2025 10:28 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चेन्नई में बारिश के कारण जलभराव

DEC 02, 2025 07:59 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: मनाली में मौसम साफ, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा

DEC 02, 2025 06:59 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप निकलने की संभावना है।
DEC 02, 2025 05:53 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में गुमला रहा सबसे ठंडा


झारखंड में सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। अगले 48 घंटों में रांची के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
DEC 02, 2025 05:53 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति के आसार


मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 3 दिसंबर से शीतलहर जैसी स्थिति का एक और दौर शुरू हो सकता है, क्योंकि न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस और गिरने के आसार हैं। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवाती प्रणाली ‘दितवाह’ के प्रभाव के कारण बादल छाए रहने से झारखंड में पिछले कुछ दिनों से ठंड से आंशिक राहत मिल रही है।
DEC 02, 2025 05:53 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में सोमवार को बेहद खराब रही हवा


दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई। इस दौरान ओवरऑल एक्यूआई 301 दर्ज की गई। लगातार 24 दिनों तक 'बेहद खराब' और अक्सर 'गंभीर' श्रेणी के करीब रहने के बाद रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ था। तब एक्यूआई 279 दर्ज किया गया था जो 'खराब' की श्रेणी में आता है। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 'समीर' ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 24 में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष 14 में यह स्तर 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है।
DEC 02, 2025 05:52 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास मौजूद चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ कमजोर होकर गहरे अवदाब में बदल गया है। यह अगले 24 घंटे तक इसी रूप में स्थिर रह सकता है। इस चक्रवात के प्रभाव के कारण अगले कुछ घंटों में भी बारिश हो सकती है।
DEC 02, 2025 05:52 IST

आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चेन्नई में भारी बारिश से निचले इलाके जलमग्न


चक्रवात दितवाह के प्रभाव के कारण चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में सोमवार को लगातार बारिश जारी रही। जिससे सड़कें, राजमार्ग और कुछ आवासीय इलाकों समेत निचले इलाके जलमग्न हो गए। चेन्नई में मध्यम से भारी बारिश हुई, जिससे वेलाचेरी स्थित एजीएस कॉलोनी जलमग्न हो गई। शहर में एक कार डूब गई और पूनमल्ली में अचानक पानी भर जाने से एक सरकारी बस फंस गई, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। शहर के काठीपारा फ्लाईओवर समेत कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया।