LIVE

Aaj ka Mausam 01 October 2025 LIVE: नए वेदर सिस्टम से बदला मौसम, दशहरे पर मंडरा रहा बारिश का खतरा; जानें आपके शहर में कैसा है मौसम का हाल

Pooja KumariUpdated Oct 1, 2025, 14:58 IST

Aaj ka Mausam 01 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके बावजूद अभी भी कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में अलग-अलग जगहों पर इन दिनों बारिश देखने को मिल रही है। मंगलवार को दिल्ली में भी बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि जलभराव की भी समस्या कई इलाकों में झेलनी पड़ी।

Aaj ka Mausam 01 October 2025 LIVE: नए वेदर सिस्टम से बदला मौसम, दशहरे पर मंडरा रहा बारिश का खतरा; जानें आपके शहर में कैसा है मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 01 October 2025 LIVE: नए वेदर सिस्टम से बदला मौसम, दशहरे पर मंडरा रहा बारिश का खतरा; जानें आपके शहर में कैसा है मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 01 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से एक सप्ताह तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है। अगले 72 घंटे तक यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश होने का भी अलर्ट है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

OCT 01, 2025 14:58 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में दो दिन तक बारिश का मौसम बना रहने वाला है। 2 अक्टूबर को भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। जिसके बाद अगले दो दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में क्यों हुई बेमतलब बरसात, जानें क्या है इसका कारण
OCT 01, 2025 14:08 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पूर्वोत्तर भारत में तेज होगी बारिश

मौसम विभाग ने कल से इस महीने की 4 तारीख तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश में बढ़ोतरी और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले दो से तीन दिनों में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।
OCT 01, 2025 13:23 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: भारी बारिश से जयपुर में रावण के पुतले गले

OCT 01, 2025 12:34 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में बारिश का अलर्ट

OCT 01, 2025 11:55 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: इस हफ्ते भींगेगा राजस्थान

राजस्थान में मौसम ने करवट ली है और आगामी दिनों में कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, जयपुर केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान पर सक्रिय वेदर सिस्टम के कारण शेखावाटी, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा दर्ज की जा सकती है
OCT 01, 2025 11:28 IST

यूपी में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। जिनमें बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, अमेठी, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, औरैया, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, शाहजहांपुर, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बदायूं, हरदोई और कन्नौज शामिल हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बादल गरजने के भी आसार हैं। साथ ही 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
OCT 01, 2025 11:25 IST

बिहार के 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
OCT 01, 2025 08:23 IST

मध्य प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा

मध्य प्रदेश के 12 जिलों से अब तक मानसून की विदाई हो चुकी है। जिनमें मुरैना, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, आगर-मालवा, मंदसौर, रतलाम और नीमच शामिल हैं। इसके अलावा राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौट चुका है। प्रदेश में इस बार मानसून का आगमन 16 जून को हुआ था।
OCT 01, 2025 07:39 IST

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन तक बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना जताई गई है। आज भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
OCT 01, 2025 06:20 IST

दिल्ली में भारी बारिश के कारण जलभराव


दिल्ली में मंगलवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई। जिसके बाद जलभराव की समस्या राजधानी के कई हिस्सों में देखने को मिली। जिसके कारण यातायात बाधित हो गया, बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया और प्रमुख मार्गों पर हजारों यात्री फंस गए। दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले ही 24 सितंबर को दिल्ली से आधिकारिक रूप से विदा हो गया था और इसकी विदाई के एक सप्ताह के अंदर फिर से बारिश हो गई।
OCT 01, 2025 06:20 IST

पश्चिम बंगाल के इन जिलों में दो दिन बारिश रहेगी जारी


पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को बीरभूम, मुर्शिदाबाद और पश्चिम बर्धमान जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि शुक्रवार और शनिवार को उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भी भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
OCT 01, 2025 06:20 IST

पश्चिम बंगाल में विजय दशमी पर होगी भारी बारिश


आईएमडी के अनुसार कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण गुरुवार को विजयादशमी से पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि बुधवार को बंगाल की खाड़ी के मध्य में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में गुरुवार को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
OCT 01, 2025 06:20 IST

राजस्थान में अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला


राजस्थान के कई हिस्सों में मंगलवार शाम को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दौसा, अजमेर, सीकर, बीकानेर, अलवर और नागौर में बारिश हुई। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार को कच्छ क्षेत्र के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है और वायुमंडल के निचले स्तरों में एक ‘ट्रफ लाइन’ उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय है।
मौसम विभाग ने बताया कि इससे राज्य के अनेक भागों में आने वाले तीन से चार दिनों में कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
OCT 01, 2025 06:19 IST

जयपुर में बारिश से कई इलाके जलमग्न


जयपुर में मंगलवार शाम अचानक बारिश हुई। जिसके कारण कई इलाके जलमग्न हो गए और सड़कों पर भारी जाम लग गया। अचानक हुई बारिश के कारण शहर के अनेक इलाकों में दशहरा उत्सव के लिए बनाए गए रावण के पुतले गीले हो गए।