LIVE

आज का मौसम, 3 July 2024: दिल्ली-नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

Pushpendra KumarUpdated Jul 3, 2024, 19:06 IST

आज का मौसम, 3 July 2024: दिल्ली-नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना
आज का मौसम, 3 July 2024: दिल्ली-नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 3 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, गाजियाबाद और नोएडा में येलो अलर्ट, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, यूपी के 65 जिलों में आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश जारी है। इसके अलावा बिहार में आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा मानसून से जुड़ी अन्य खबरें इस प्रकार हैं।

JUL 03, 2024 17:13 IST

दिल्ली-फरीदाबाद में अगले दो घंटे बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। हाल ही में आए अपडेट में मौसम विभाग ने दिल्ली-फरीदाबाद और गुरुग्राम में अगले दो घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन शहरों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
JUL 03, 2024 16:33 IST

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई सड़कें बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है। इस बीच करीब 6 स्टेट हाईवे और 96 सड़कें बंद हो गई है। कई इलाकों में भूस्खलन की खबर भी सामने आई है। जलभराव के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
JUL 03, 2024 14:56 IST

आज का मौसम नोएडा में शुरू हुई हल्की बारिश

आज का मौसम नोएडा: मौसम विभाग के पूर्वानुमान अुनसार आज दोपहर के समय नोएडा में हल्की बारिश शुरू हो गई है। उमस और गर्मी से परेशान नोएडा वासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
JUL 03, 2024 14:57 IST

आज का मौसम दिल्ली: दिल्ली में क्यों नहीं हो रही बारिश, एक क्लिक में जानिए कारण

दिल्ली में क्यों नहीं हो रही बारिश, एक क्लिक में जानिए कारण
JUL 03, 2024 14:58 IST

मुरादाबाद में बारिश का मौसम लाइव: भारी बारिश से जलभराव

JUL 03, 2024 10:17 IST

दिल्ली के तापमान में गिरावट

दिल्ली में आज बिजली चमकने और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। आज दिल्ली का न्यूनतम पारा 35 से 28 डिग्री तक जा सकता है।
JUL 03, 2024 10:17 IST

दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने भारी बारिश की जगह मध्यम बारिश का का पूर्वानुमान लगाया है। बुधवार को विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज 3 जुलाई को 25 से 35km प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा के साथ बादल भी गर्जन होगी।
JUL 03, 2024 10:16 IST

यूपी में तेजी से गिरा तापमान, गर्मी से मिली निजात

विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक हल्की बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं लखनऊ का पारा तो 32 से 27 डिग्री पहुंच चुका है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने और बारिश का दौर बरकरार रहेगा।
JUL 03, 2024 10:16 IST

जुलाई माह में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई माह में मॉनसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। दो टर्फ रेखाओं के सक्रिय होने से बारिश हो रही है। यही वजह है पूरे बिहार अच्छी बारिश होगी। आज 3 जुलाई को मधुबनी, सीवान, सीतामढ़ और बक्सर में भारी बारिश के आसार हैं।
JUL 03, 2024 10:16 IST

बिहार में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी

बिहार में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। जिसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।कुछ जिलों में आंधी और वज्रपाद गिरने के भी आसार हैं। पटना समेत कई इलाकों में हफ्ते भर के लिए अलर्ट लगा दिया गया है।
JUL 03, 2024 10:16 IST

बिहार में के अधिकतर जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में पटना सहित अधिकतर जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग ने आज मधुबनी, सीवान, सीतामढ़ और बक्सर में तेज बारिश होने के आसार जताए हैं।
JUL 03, 2024 10:16 IST

मॉनसून की दस्तक से यूपी में गर्मी से राहत

मॉनसून की दस्तक के बाद यूपी में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। विभाग ने कुछ जिलों के अलावा करीब 65 जिलों में जुलाई माह में बारिश की संभावना जताई है।
JUL 03, 2024 10:15 IST

यूपी के कई शहरों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के की हिस्सों में आज सुबह से बारिश हो रही है। जिन शहरों में बारिश नहीं हई है, वहां आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों में आज तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।