आज का मौसम, 12 July 2024 LIVE: मुंबई में भारी बारिश से जलभराव, यूपी के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में आज बरस सकते हैं मेघ
नोएडा में छाए बादल, बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा बह रही है। शाम तक बारिश की आशंका प्रतीत हो रही है।मुंबई में औसतन 93.16 मिमी बारिश दर्ज
मुंबई में औसतन 93.16 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी मुंबई और पश्चिमी मुंबई में यह आंकड़ा क्रमशः 66.03 मिमी और 78.93 मिमी था।मुंबई में भारी बारिश, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में विलंब
मुंबई में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हो रही मध्यम से भारी बारिश के बीच सार्वजनिक परिवहन सेवाएं और यातायात धीमा पड़ गया है।देश की वित्तीय राजधानी के कई हिस्सों में सुबह सात से 8 बजे के बीच 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। भारी बारिश के कारण सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे प्रशासन को यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित करना पड़ा।दिल्ली में बारिश के आसार
दिल्ली शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने सामान्य रूप से आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।मुंबई में आज सुबह भारी बारिश
यूपी के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
यूपी भारी बारिश और बाढ़ से बेहाल है। वाराणसी-गोरखपुर समेत 51 जिलों अलर्ट जारी किया गया है; जानें कैसा रहेगा मौसम का हालबलरामपुर में बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति
यूपी के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित
उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 633 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश के कुल 12 जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, कुशीनगर, बस्ती, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और बलिया के 633 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।यूपी में शारदा, राप्ती, घाघरा, बूढ़ी राप्ती एवं क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर
उत्तर प्रदेश में बहने वाली शारदा, राप्ती, घाघरा, बूढ़ी राप्ती एवं क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है।दिल्ली में अगले 14 दिन होगी कम बारिश
राजधानी दिल्ली में अगले 14 तक बारिश के कम आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी ने 16 जुलाई तक सिर्फ एक ही दिन भीषण बारिश का अंदेशा जताया है।बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार के कई झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही झमाझम बारिश से कई नदियां उफान पर है और कई गांव पानी में डूब गए हैं।यूपी में बारिश के बाद उमस ने किया बेचैन
यूपी में उमस भरी गर्मी से लोग व्याकुल हैं। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।यूपी में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक पूर्वी यूपी में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जारी किया है।आज दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का अलर्ट
राजधानी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 12 जुलाई यानी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश का अंदेशा है।बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, अनंत सिंह ने नीरज कुमार से बनाई दूरी; बोले-अपने फैसले पर कायम हूं
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान! रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट जाने वाले रहें अलर्ट; 30 रास्तों पर डायवर्जन
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam : अगले 24 घंटे में मौसम होगा खतरनाक, आंधी-तूफान संग बारिश होगी मूसालधार; 15 राज्यों में बड़ा अलर्ट
14 साल तक कानून की आंखों में धूल झोंकता रहा नकली नोटों का आरोपी, तकनीकी सुरागों के सहारे CBI ने आखिरकार दबोचा
© 2026 Times Horizon Private Limited
