वाराणसी की एसटीएफ यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से भारी मात्रा में अत्याधुनिक असलहे और कैश बरामद हुआ है। एसटीएफ में हत्थे चढ़े तीनों बदमाशी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। फिलहाल पुलिस तस्करों के गिरोह को खंगालने में जुटी है। पूर्वांचल में हथियारों की खेप मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।
हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश
पूर्वांचल ने बड़े माफियाओं को करते थे असलहा सप्लाई
सूचना के आधार पर एसटीएफ ने सारनाथ इलाके में छापा मारकर तीन बदमाशों को धर दबोचा। इस दौरान उनके कब्जे से 10 अत्यधिक पिस्टल ,15 मैगजीन, तीन मोबाइल और नगदी संग और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है।
पकड़े गए बदमाशों में मोहम्मदाबाद , गाज़ीपुर कुंडेसर निवासी प्रशांत राय उर्फ जीतू, नोनहरा निवासी मुकुंद प्रधान और बिहार के बक्सर का रहने वाला राहुल ठाकुर गिरफ्तार किया गया। फिलहाल सभी से पूछताछ हो रही है। उनसे जुड़े गिरोह के अन्य सदस्यों के बाबत जानकारी ली जा रही है। पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए तीनों तस्कर पूर्वांचल के बड़े माफियाओं को हथियार मुहैया कराते थे।
एमपी से जुड़े तस्करों के तार
एसटीएफ के एएसपी विनोद सिंह ने बताया कि हाल ही में एसटीएफ को सूचना मिली थी कि असलहा तस्करों का गैंग पूर्वांचल में सक्रिय है। एसटीएफ के अनुसार तीनों बदमाशों के तार एमपी के खंडवा से जुड़े हैं। खंडवा का रहने वाले बड़े असलहा तस्कर विष्णु सरदार से तीनों कम कीमत पर हथियार खरीदते थे। इसके बाद उसे पूर्वांचल और बिहार के बदमाशों को मुंहमांगे दामों पर सप्लाई किया करते थे। सभी असलहा तस्करों के खिलाफ सारनाथ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
