पश्चिम बंगाल में खूनी सियासत! बीरभूम में BJP कार्यकर्ता को फोन करके बाहर बुलाया और मार दी गोली

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के त्रिशूलापट्टी इलाके में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी के एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के त्रिशूलापट्टी इलाके में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 46 साल के चंदन भल्ला के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंडेश ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा, 'मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चल सकेगा।'

BJP WORKER MURDER

मृतक की पहचान 46 साल के चंदन भल्ला के रूप में हुई है (फाइल फोटो)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, भल्ला को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर चले गए थे।

End of Feed