'अभी मैं जिंदा हूं साहब'...संपत्ति के लिए बेटों ने मां को कागजों में मृत बताया! 40 साल बाद 70 साल की महिला दे रही प्रमाण

ओडिशा के भद्रक जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटों पर संपत्ति हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में उसे मृत घोषित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

ओडिशा के भद्रक से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि उनके दो बेटों ने संपत्ति पर कब्जा करने के लिए उन्हें सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया। मामला धामनगर तहसील के जयनगर मौजा का है। महिला की पहचान आयशा बीबी के रूप में हुई है। आयशा बीबी का आरोप है कि साल 2023 में, जब वह तीर्थयात्रा पर गई थीं, तब उनके दोनों बेटों ने कथित तौर पर एक फर्जी हलफनामा दाखिल किया। इसमें दावा किया गया कि उनकी मां की मौत करीब 40 साल पहले ही हो चुकी है।

Woman Allegedly Declared Dead in Government Records by Sons Over Property in Bhadrak

आयशा बीबी

आयशा का आरोप है कि संबंधित राजस्व निरीक्षक ने बिना उचित जांच के उन्हें मृत घोषित करने वाली रिपोर्ट तैयार कर दी। इसके बाद उनके घर, जमीन और अन्य संपत्तियां कथित तौर पर उनके बेटों और बहुओं के नाम ट्रांसफर कर दी गईं। इसके बाद आयशा बीबी ने 10 जुलाई को धामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपने दोनों बेटों, बहुओं और संबंधित राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपने पति पर भी कथित साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया।

End of Feed