Chitrakoot Road Accident : चित्रकूट में बड़ा हादसा, डंपर ने ऑटो रिक्शा को उड़ाया; 5 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2024, 09:45 AM IST

Chitrakoot Road Accident : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक तेज़ रफ्तार डंपर ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chitrakoot dumper auto rickshaw accident

चित्रकूट में बड़ा हादसा

युवती समेत पांच लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, कर्वी स्टेशन की तरफ से रामघाट जा रही सवारियों से भरी सीएनजी ऑटो-रिक्शा की बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे सभी बुरी तरह घायल हो गए। इसमें ऑटो सवार युवती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed