40 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था आरोपी, बरेली में साधु बनकर बसाया आश्रम, फेसबुक ने खोला 'पागल बाबा' का राज

Kanpur News: कानपुर में 40 साल पुराने आपराधिक मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को बरेली के एक आश्रम से गिरफ्तार किया है। जमानत मिलने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ और पहचान छिपाकर साधु के वेश में 'पागल बाबा' बनकर आश्रम में रहने लगा था। सोशल मीडिया और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और 5 अक्टूबर को बरेली पहुंचकर उसे दबोच लिया।

Kanpur News: कानपुर में करीब चार दशक पुराने एक आपराधिक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु का वेश धारण कर बरेली में आश्रम बनाकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कन्नौज निवासी रामप्रकाश के रूप में हुई है। वह वर्ष 1986 से अदालत की कार्रवाई से बचता आ रहा था और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।

Pagal Baba Arrest

जमानत के बाद हुआ फरार, बदल लिया हुलिया और नाम

40 हजार रुपये की लूट और हत्या के प्रयास का केस

मामला कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 1986 में अशोक सोनी ने 40 हजार रुपये की लूट और हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने काकादेव नई बस्ती निवासी रामप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रामप्रकाश मूल रूप से कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र के नौसेरा गांव का रहने वाला था।

End of Feed