​Bangalore: बेंगलुरु के 50 प्राइवेट स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी फर्जी; जांच जारी

बेंगलुरु में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब करीब 50 स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल मिले। मेल में दावा किया गया था कि स्कूलों में विस्फोटक उपकरण छिपाए गए हैं। जांच के बाद यह धमकी फर्जी निकली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Bangalore School Bomb Threat: शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के लगभग 50 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, जिससे पूरे शहर में सनसनी मच गई। स्कूल के अंदर बम विषय वाले ये ईमेल सुबह 7:24 बजे के करीब कई स्कूलों को भेजे गए, जिनमें दावा किया गया कि कक्षाओं में ट्राईनाइट्रोटोल्यूइन (TNT) जैसे विस्फोटक उपकरण छिपाए गए हैं। मेल में लिखा था कि ये बम काले प्लास्टिक बैग में बड़ी कुशलता से छिपाए गए हैं।

40 private schools in Bangalore received bomb threat

बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (Photo: Canva)

स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बम निरोधक दस्तों और एंटी-सबोटाज टीमों के साथ पुलिस ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर तलाशी ली। सभी स्कूलों में छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और बताया गया कि यह ईमेल फर्जी था। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

End of Feed