उन्नाव : गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। आसीवन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा पंच कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में पहले दो लोगों की मौत की सूचना थी, लेकिन उपचार के दौरान दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया। सभी मृतक कार में सवार थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें -UP में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत थे सवार; बाल-बाल बचे RSS चीफ
कार के परखच्चे उड़ गए
शुक्रवार दोपहर आसीवन थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 387.6 पर एक तेज रफ्तार टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें -Ghaziabad Crime: RDC तनिष्क शोरूम में चोरी कांड, युवती संग ताला खोलता सेल्समैन CCTV में कैद; तलाश जारी
प्रारंभिक जानकारी में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल थे। बाद में उपचार के दौरान दोनों घायलों ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
बांगरमऊ में चिकित्सक डॉ. सागर पटेल ने कहा कि कार दुर्घटना में दो मरीज हमारे पास लाए गए थे। दो की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। परीक्षण के दौरान दो को मृत घोषित किया गया। वही दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी थी। आवश्यक चिकित्सकीय और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
