वादियों से सीधे पहुंचे बागेश्वर धाम, उत्तराखंड से 4 नई फ्लाइट सेवाएं शुरू; सिर्फ इतने किराए में करें हवा की सैर!

Nainital-Srinagar Bageshwar Helicopter Service: उत्तराखंड से 4 नई हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं। अब बागेश्वर धाम, श्रीनगर, मैसूर समेत कई स्थानों के लिए सीधे हेली सेवा का लाभ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं हवा की सैर करने के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे।

Nainital-Srinagar Bageshwar Helicopter Service: उत्तराखंड में हवाई संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को चार नयी हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गईं। उड़ान’ योजना के तहत शुरू की गयी इन चार हेली सेवाओं के जरिए देहरादून से नैनीताल, देहरादून से बागेश्वर, देहरादून से मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर हवाई संपर्क से जुड़ गए हैं। इन हेलीकॉप्टर सेवाओं को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी और बेहतर संपर्क से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आइये जानते हैं उत्तराखंड पहुंचने के लिए कितना किराया खर्च करना होगा?

Uttarakhand Udan Yojna

उत्तराखंड हेलीकॉप्टर सेवा

बागेश्वर नैनीताल और मसूरी को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वादियां, हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और समृद्ध संस्कृति, देश और दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। हेली सेवाओं की शुरुआत से अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद लेने के लिए पर्यटक और भी आसानी से पहुंच सकेंगे। धामी ने कहा कि हेली सेवाएं राज्य में न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि दैवीय आपदा के समय राज्य के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी एक जीवनरेखा के रूप में भी कार्य करेंगी।

End of Feed