मास सुसाइड, या हत्या! तरबूज खाने से नहीं चूहा मार दवा ने ली 4 जिंदगियां; मुंबई मौत मामले में बड़ा अपडेट

मुंबई में पिछले दिनों तरबूज खाने से एक ही घर में चार लोगों की मौत के मामले में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। चौंकाने वाली जानकारी कि चार लोगों की मौत चूहे मारने की दवा से हुई।

मुम्बई के पाईधुनि में तरबूज खाने से एक ही घर में चार लोगों की मौत के मामले में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। चौंकाने वाली जानकारी कि चार लोगों की मौत चूहे मारने की दवा से हुई। चारों के शरीर में चूहे मारने की दवा जिंक फॉस्फाइट के निशान मिले हैं। चारों लोगों के शरीर के साथ-साथ तरबूज के सैंपल में भी जिंक फॉस्फाइट मिला है।

Water melon case

मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत मामले में नया अपडेट।

आखिरकार 11 दिन बाद केस सुलझ गया है। 26 तारीख को उस समय हड़कंप मच गया जब डोकाडिया परिवार के चार सदस्यों की कुछ ही घंटों के अंदर मौत हो गई। चारों ने रात में तरबूज खाया था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा था कि तरबूज खाने से उनकी मौत हुई। 26 तारीख को अब्दुल्ला डोकाडिया (44), उनकी पत्नी नसरीन (35), आयशा (16) और ज़ैनब (13) की अचानक मौत हो गई। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही कि क्या डोकाडिया परिवार ने mass सुसाइड किया? और zinc phosphide तरबूज़ में कैसे आया?

End of Feed