फरीदाबाद में बोरवेल में गिरी मासूम, NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू; 10 साल से खुला था नगर निगम का बोरवेल

हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में ढाई साल की बच्ची खेलते समय बोरवेल में गिर गई, जिसको बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं।

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार को एक ढाई साल की बच्ची खेलते समय बोरवेल में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल बचाव दल बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास कर रहा है। प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी की जा रही है।

Faridabad borewell accident

फरीदाबाद में बोरवेल में गिरी मासूम

10 साल से बंद था नगर निगम का बोरवेल

पीटीआई/भाषा के हवाले से बच्ची के पिता रामदीन के अनुसार, बोरवेल फरीदाबाद नगर निगम का है और करीब 10 साल से बंद था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उसका ढक्कन हटा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले रामदीन गांव में मजदूरी करते हैं। घटना के समय वह काम पर थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी बोरवेल में गिर गई है।

End of Feed