इंतजार में बीता 2025, अगले साल इन Expressway का होगा उद्घाटन; कर लें फर्राटा मारने की तैयारी

इस साल यानी 2025 में जिन बड़े एक्सप्रेसवे का उद्घाटन नहीं हो पाया, अब उनसे जुड़ी उम्मीदें 2026 पर टिक गई हैं। दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-देहरादून, गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा और बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे जैसे एक्सप्रेसवे देश की कनेक्टिविटी, ट्रैवेल टाइम और आर्थिक विकास को नई रफ्तार देंगे।

साल 2025 अब चंद घड़ियों का मेहमान है। आज यानी मंगलवार 30 दिसंबर है और कल 31 दिसंबर की शाम लोग नए साल के आने की खुशी में झूम रहे होंगे। गुजरते साल में कई उपलब्धियां रहीं और कई मलाल भी रह गए, जिनके 2026 में पूरा होने की उम्मीद होगी। ऐसा ही कुछ देश के नए एक्सप्रेसवेज को लेकर भी हुआ। साल 2025 में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे सहित कई एक्सप्रेसवे के आम लोगों के लिए खुलने की उम्मीद थी। लेकिन 2025 की अंतिम घड़ियों के साथ यह उम्मीदें अब 2025 से खत्म हो गई हैं। अब निगाहें 2026 पर हैं और देखेंगे कि जल्द ही आने वाले महीनों में एक के बाद एक इनमें से कई Expressway का उद्घाटन होगा। नए साल के जश्न के साथ ही इन नए-नवेले एक्सप्रेसवे पर फर्राटा मारने की भी तैयारी कर ही लीजिए।

Expressways in 2026.

आने वाले साल में इन एक्सप्रेसवे का इंतजार होगा खत्म

देश के सड़क परिवहन को रफ्तार देने में नए-नए एक्सप्रेसवे का बड़ा योगदान है। देश में हर तरफ एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। जिसमें देश का सबसे लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भी है, जो अभी निर्माणाधीन है। मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे जैसी सड़क परियोजनाओं ने दिनों की दूरियों को घंटों में और घंटों की दूरियों को मिनटों में समेट दिया है। साल 2026 में कौन-कौन से एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो सकता है, चलिए जानते हैं -

End of Feed