Tamil Nadu News: तिरुपत्तूर में भयंकर हादसा, 2 बसों की टक्कर में 5 की मौत 60 घायल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 11, 2023, 12:55 PM IST

तमिलनाडु के चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और एक ओमनी बस की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 60 अन्य घायल हो गए।

तमिलनाडु: चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के परिवहन निगम की एक बस और एक ओमनी बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 60 अन्य घायल हो गए,जिनका इलाज कराया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लगभग दस एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

5 died in tirupattur bus accident

तिरूपत्तूर बस दुर्घटना

एक महिला सहित चार की मौके पर मौत

अधिकारी के मुताबिक बेंगलुरु से चेन्नई जा रही राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम की बस वानीयंबाडी के पास चेट्टियाप्पनूर में चेन्नई से बेंगलुरु जा रही ओमनी बस से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गुडुवनचेरी की रितिका (32), वानीयंबाडी के मोहम्मद फिरोज (37), एसईटीसी बस चालक के एलुमलाई (47) और चित्तूर के बी अजित (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमनी बस के चालक एन सैयद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

End of Feed