कोयंबटूर से धनबाद तक पहली सीधी ट्रेन, डायरेक्ट कनेक्ट होंगे 6 राज्य; एक साथ चलेंगी अमृत भारत-एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को खास तौर पर आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्लीपर और जनरल कोच के साथ आधुनिक डिजाइन, बेहतर सीटिंग और 130 किमी प्रति घंटे तक की गति की सुविधा है। यह ट्रेन किफायती किराये पर लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च कोतिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) तमिलनाडु से दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो एक्सप्रेस ट्रेन और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही केरल के एर्नाकुलम से भी एक पैसेंजर ट्रेन शुरू की जाएगी। इन नई रेल सेवाओं से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड के लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

Tamilnadu Amrit Bharat Train Opening Date

अमृत भारत एक्सप्रेस (फोटो-@AshwiniVaishnaw)

कोयंबटूर से धनबाद तक पहली सीधी ट्रेन

नई पोडनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस Coimbatore के औद्योगिक क्षेत्र को पहली बार सीधे Dhanbad से जोड़ेगी। यह ट्रेन सलेम, रेनीगुंटा, विजयवाड़ा, झारसुगुड़ा और रांची होते हुए चलेगी। अभी तक इस रूट के यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे यात्रा लंबी और मुश्किल हो जाती थी। अब यह ट्रेन दक्षिण भारत के टेक्सटाइल उद्योग और पूर्वी भारत के कोयला-इस्पात क्षेत्र को सीधा जोड़ देगी।

End of Feed