Ahmedabad: एयर इंडिया विमान हादसे के बाद अब तक 184 DNA सैंपल्स का मिलान, 124 शव परिवारों को सौंपे गए

हाल ही में लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान हादसे में डीएनए पहचान की प्रक्रिया तेजी से जारी है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि अब तक 184 डीएनए सैंपल्स का मिलान किया जा चुका है। फोरेंसिक टीमें परीक्षण में जुटी हैं, और मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं।

Air India Plane Crash: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बुधवार को बताया कि लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान हादसे के बाद अब तक 184 DNA सैंपल्स का मिलान हो चुका है। गृह मंत्री ने एक्स पर ट्वीट किया कि सुबह 8 बजे तक 184 डीएनए सैंपल्स का मिलान हो चुका है। ऐसे में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) की फोरेंसिक टीमें डीएनए परीक्षण कर रही है।

Air India plane Crash (File Photo)

एयर इंडिया विमान हादासा (फाइल फोटो)

एएनआई के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक राकेश जोशी ने बताया कि कुल 163 डीएनए सैंपल्स का मिलान हो चुका है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जोशी ने कहा कि मिलान किए गए 163 पीड़ितों में से बचे 39 में से 21 मृतकों के शव बुधवार सुबह तक उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे और दो मृतकों के शव सौंपे जाने की प्रक्रिया चल रही है।

End of Feed