Kanpur News: सड़क के बीचों-बीच बना 18 फीट गहरा गड्ढा, कांग्रेस का तंज 'जापानी टेक्नोलॉजी से बना ये वाटरफॉल'

Kanpur News: कानपुर में तेज बारिश के दौरान एक सड़क धंसने से लगभग 18 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया है, लेकिन कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर तीखा कटाक्ष किया है।

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसूनी बादल काफी मेहरबान हैं। औद्योगिक नगर कानपुर में भी जमकर बारिश हो रही है। तेज बारिश के बीच कानपुर में सड़क पर बड़ा गड्ढा (सिंकहोल) बनने का मामला सामने आया है। सड़क के बीचों-बीच बने इस बड़े गड्ढे को लेकर कांग्रेस ने इसे शहर के बीच में वाटरफॉल बताते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

Kanpur News Sinkhole

कानपुर में सड़क के बीचों-बीच बना 18 फीट गहरा गड्ढा

दरअसल शहर के जाजमऊ इलाके में सरिया चौराहे के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इससे सड़क के बीच करीब 18 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। गड्ढे में जब सड़क पर जमा पानी गिर रहा था तो यह किसी झरने से प्रतीत हो रहा था। पानी भरने के बाद वहां का नजारा किसी छोटी झील जैसा दिखाई देने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

End of Feed