Video: लखनऊ में तेज रफ्तार बनी काल; स्ट्रीट रेसिंग के दौरान बेकाबू हुई बाइक, 17 वर्षीय युवक की मौत

लखनऊ में कथित स्ट्रीट रेसिंग के दौरान तेज रफ्तार बाइक हादसे में 17 वर्षीय नैतिक कुमार की मौत हो गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुए इस हादसे में बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की पूरी रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है।

Lucknow Street Racing Accident: लखनऊ में कथित स्ट्रीट रेसिंग के दौरान रविवार 15 मार्च को एक 17 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नैतिक कुमार के रूप में हुई है। वह अपने कुछ साथियों के साथ मोटरसाइकिल से जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर जा रहा था। यह दुर्घटना पार्क के गेट नंबर 5 के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि रास्ते में अचानक बाइक किसी वस्तु के ऊपर चढ़ गई, जिससे नैतिक कुछ ही सेकंड में संतुलन खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ने के बाद उसकी मोटरसाइकिल आगे चल रही एक स्कूटी से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद नैतिक सड़क के डिवाइडर पर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं, स्कूटी फिसलकर सड़क के दाहिने हिस्से में पहुंच गई और तेज रफ्तार लेन में जा रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed