गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, डिपोर्ट करने की तैयारियां तेज

गुरुग्राम पुलिस शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से झुग्गी-बस्तियों, आवासीय कॉलोनियों, किराये के मकानों, औद्योगिक इकाइयों और होटलों में रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की लगातार जांच और सत्यापन कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सत्यापन के दौरान जिन व्यक्तियों के दस्तावेज संदिग्ध या नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Gurugram News: राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान इनके पास भारत में निवास के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद सभी को उनके देश वापस भेजने (डिपोर्ट) की कार्रवाई की जाएगी।

Gurugram Police Verification Drive

गुरुग्राम में 13 बांग्लादेशी नागरिकों की हुई पहचान

अवैध रूप से रह रहे थे बांग्लादेशी नागरिक

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) नवीन शर्मा ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि गुरुग्राम के विभिन्न निर्माणाधीन साइटों और झुग्गी-झोपड़ियों में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए 13 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। उनके पास से ऐसे दस्तावेज बरामद हुए, जिनसे उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई।

End of Feed